एक्सप्लोरर

WhatsApp यूजर्स हैकर्स से रहें सावधान! व्हाट्सऐप के जरिए हो रहा है स्कैम

अगर आप व्हाट्सऐप यूज करते हैं तो जान लीजिए हैकर्स आजकल व्हाट्सऐप पर OTP स्कैम चला रहे हैं. हैकर्स बड़े शातिराना अंदाज में आपसे ओटीपी जानकर आपके व्हाट्सऐप का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका अकाउंट हैकर्स से बचा रहे तो इन बातों का ध्यान रखें.

आज पूरी दुनिया में करोड़ों लोग WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं. कम्युनिकेशन के लिए व्हाट्सऐप से अच्छा और फेमस प्लेटफॉर्म शायद ही कोई होगा. यही वजह है भारत समेत पूरी दुनिया में लोग व्हाट्सऐप पर चैट, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट फाइल भेजते हैं. व्हाट्सऐप पर हमारा जरूरी डाटा भी मौजूद रहता है. हालांकि अब प्राइवेसी अपडेट की खबरों के बाद से लोगों का भरोसा व्हाट्सऐप से कम हुआ है. लेकिन फिर भी बहुत सारे लोग अभी भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आपके कीमती डेटा पर हैकर्स की भी नज़र रहती है. आजकल WhatsApp के जरे कई तरह के फ्रॉड सामने आ रहे हैं. व्हाट्सऐप से आपका डाटा चोरी होने के अलावा शातिर हैकर्स आपके अकाउंट को भी हैक कर सकते हैं. इसलिए व्हाट्सऐप यूजर्स को इन खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. आइये जानते हैं व्हाट्सऐप के जरिए कैसे की जा रही है धोखाधड़ी और क्या है व्हाट्सऐप का नया OTP स्कैम.

1- व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि हैकर सबसे पहले आपको किसी जानने वाले के नाम से ही मैसेज भेजते हैं. मैसेज में ऐसा कुछ होगा जिससे आपको लगेगा कि मैसेज भेजने वाला मुसीबत में है. हैकर्स आपके दोस्त या रिश्तेदार के नंबर से भी मैसेज भेज सकते हैं.

2- जब आप मैसेज भेजने वाले फ्रेंड या रिश्तेदार से बात करने लगेंगे तो वो आपके फोन पर एक OTP भेजेगा और कहेगा कि गलती से OTP तुम्हारे व्हाट्सऐप पर चला गया है वो उसे बता दें. लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि ओटीपी के जरिए हैकर आपके अकाउंट को हैक करना चाहता है.

3- अगर आपने ओटीपी बता दिया तो आपके नंबर से हैकर के फोन में व्हाट्सएप चालू हो जाएगा. आपको बता दें व्हाट्सएप को किसी नए डिवाइस में इंस्टॉल करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती है हैकर आपसे वही ओटीपी मांग रहा होता है.

4- अब आपका व्हाट्सऐप अकाउंट हैकर के कब्जे में आ जाता है. अब हैकर आपके नंबर से आपके फ्रेंड्स और परिजनों को पैसे भेजने के मैसेज करेगा. इसके अलावा हैकर आपको ब्लैकमेल कर परेशान कर सकता है. इस तरह के स्कैम से बचने के लिए आप किसी के साथ ओटीपी शेयर ना करें.

5- किसी भी तरह से स्कैम से बचने के लिए आप अपने व्हाट्सएप में टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑप्शन को भी ऑन कर लें. इसके बाद हैकर्स को या किसी दूसरी डिवाइस में व्हाट्सऐप चलाने से पहले ओटीटी के अलावा एक कोड की जरूरत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget