एक्सप्लोरर

OpenAI ने लॉन्च किया SantaGPT, क्रिसमस पर दूर करेगा गिफ्ट की कन्फ्यूजन, सिर्फ ये लोग कर पाएंगे यूज

SantaGPT: आज से करीब 3 हफ्ते बाद दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा. इस त्योहार को लेकर ओपन एआई ने अपने एक खास चैटबॉट को लॉन्च किया है.

क्रिसमस के त्योहार में अभी 20 दिनों से भी ज्यादा का समय बचा हुआ है लेकिन चैट जीपीटी को लॉन्च कर सनसनी मचाने वाली कंपनी ओपन एआई ने क्रिसमस की तैयारियां अभी से शुरू कर ली हैं. दरअसल, कंपनी ने SantaGPT नाम से एक चैटबॉट लॉन्च किया है. इसकी जानकारी कंपनी ने एक्स पोस्ट के जरिए शेयर की है. ये चैटबॉट लोगों को गिफ्ट से जुड़े आइडिया शेयर करेगा.SantaGPT, जीपीटी-4 बेस्ड एक चैटबॉट है जिसे केवल प्रीमियम यूजर्स एक्सेस कर सकते हैं. यानि ये फ्री यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है.

गिफ्ट की कन्फ्यूजन करेगा दूर 

इस चैटबॉट से आप व्यक्ति के हिसाब से गिफ्टिंग आइडिया ले सकते हैं. जैसे अगर कोई महिला घर के काम-काज करती है तो उसके लिए बेस्ट गिफ्ट क्या है, ये चैटबॉट आपको बताएगा. इसी तरह वर्किंग वूमन, बच्चों आदि के लिए भी ये चैटबॉट आपको गिफ्ट चूस करने में मदद करेगा. इस चैटबॉट को प्रीमियम यूजर्स मोबाइल और वेब के जरिए एक्सेस कर सकते हैं. हाल ही में कंपनी ने वॉइस चैट फीचर एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए लाइव किया है. इसकी मदद से  यूजर्स गिफ्टिंग आइडिया बोलकर जान सकते हैं.

GPT स्टोर का लॉन्च हुआ पोस्टपोन 

ओपनएआई ने भी हाल ही में पुष्टि की है कि वह GPT स्टोर के लॉन्च को 2024 की शुरुआत तक के लिए स्थगित कर रहा है, जिसे शुरू में नवंबर के अंत तक लाइव होने के लिए निर्धारित किया गया था. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर सेवा में सुधार कर रही है. बता दें,  जीपीटी स्टोर के जरिए लोग अपने काम से जुड़े चैटबॉट को यूज कर पाएंगे. ये चैटबॉट GPT पर बेस्ड होंगे और जैसे-जैसे इन चैटबॉट की पॉपुलैरिटी और यूसेज बढ़ेगी तो कंपनी क्रिएटर्स के साथ पैसा भी शेयर करेगी.

उदाहरण से आपको समझाएं तो चैट जीपीटी यूजर्स अपने खुद का चैटबॉट बना पाएंगे और फिर इसे GPT स्टोर पर लिस्ट कर पाएंगे. चैटबॉट किसी भी तरह का हो सकता है जैसे गणित से जुड़ा, मार्केटिंग में मदद करने वाला, क्रिएटिव मेल, लेटर बनाने वाला आदि.

यह भी पढ़ें:

एप्पल के लेटेस्ट मॉडल iPhone 15 को सिर्फ 40,000 में अपना बना सकते हैं आप, जानिए क्या है डील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
देश में साइबर इमरजेंसी! 6 दिन में 4 अलर्ट, क्या वाकई खतरे में है डिजिटल सिस्टम?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget