एक्सप्लोरर

OpenAI ने भारत में शुरू की नियुक्ति, जानें कौन हैं कंपनी की पहली कर्मचारी

OpenAI Hiring in India: एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की नई कर्मचारी एक महिला हैं, जिन्हें गवर्नमेंट रिलेशंस हेड के तौर पर नियुक्त किया गया है. इससे पहले ये Truecaller में भी काम कर चुकी हैं.

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में कर्मचारियों की हायरिंग शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी की पहली कर्मचारी का नाम प्रज्ञा मिश्रा है, जिनकी नियुक्ति एक गवर्नमेंट रिलेशंस हेड के तौर पर की गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई ने प्रज्ञा को पब्लिक पॉलिसी अफेयर्स और पार्टनरशिप को लीड करने के लिए हायर किया है. इससे पहले प्रज्ञा ट्रूकॉलर समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर काम कर चुकी हैं. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ओपनएआई ने प्रज्ञा मिश्रा की नियुक्ति को अंतिम रूप दे दिया है. इस महीने के अंत तक प्रज्ञा कंपनी के साथ नई शुरुआत कर सकती हैं. हालांकि भारत में हायरिंग को लेकर ओपनएआई और उसके प्रतिनिधियों की तरफ से इस पर कोई बात नहीं की गई है. साथ ही प्रज्ञा मिश्रा ने भी इसको लेकर कोई जवाब नहीं दिया है. 

कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा

प्रज्ञा मिश्रा इससे पहले ट्रूकॉलर में पब्लिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के हेड के तौर पर काम कर रही थीं. इससे पहले वो मेटा प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने साल 2018 में गलत सूचनाओं के खिलाफ वॉट्सऐप की ओर से चलाए गए एक कैम्पेन को लीड किया था. प्रज्ञा मिश्रा इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से एमबीए और दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की डिग्री हासिल कर चुकी हैं. इसके अलावा प्रज्ञा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से डिप्लोमा भी किया है. 

भारत में इस वक्त OpenAI की कॉम्पिटीटर Alphabet Inc. की गूगल कंपनी है. गूगल देश के लिए एक AI मॉडल विकसित करने जा रही है. ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमेन ने पिछले साल अपने भारत के दौरे के दौरान कहा था कि इंडिया जैसी कंट्रीज में AI रिसर्च का ऐसे तरीकों से सपोर्ट हो, जिससे हेल्थकेयर जैसी सरकारी सेवाओं में सुधार किया जा सके. ऑल्टमेन ने ये भी कहा था कि भारत ओपनएआई की जनरेटिव एआई सेवा चैटजीपीटी को अपनाने वाला पहला देश है. 

यह भी पढ़ें:-

Meta और Qualcomm ने की पार्टनरशिप, इन डिवाइस में मिलेंगे Llama-3 AI फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
Wooden Table: लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
Embed widget