एक्सप्लोरर

Meta और Qualcomm ने की पार्टनरशिप, इन डिवाइस में मिलेंगे Llama-3 AI फीचर्स

Meta-Qualcomm Partnership: मेटा ने क्वालकॉम के साथ साझेदारी कर ली है. इस साझेदारी के तहत भविष्य में स्नैपड्रैगन चिप वाले डिवाइल में मेटा एआई Llama-3 का ऑटोमैटिक सपोर्ट दिया जाएगा.

Meta AI: मेटा ने कुछ घंटे पहले ही अपने एआई चैटबॉट का एक नया वर्ज़न Llama-3 को पेश किया है, जिसे कंपनी के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने मेटा एआई असिस्टेंट बताया है. अब ख़बर आ रहा है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन चिपमेकर क्वालकॉम के साथ मेटा ने पार्टनरशिप कर ली है और इस पार्टनरशिप के तहत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन के साथ लॉन्च होने वाले फ्यूचर डिवाइस में मेटा एआई Llama-3 का सपोर्ट मिलेगा. आइए हम आपको इस पार्टनरशिप की डिटेल्स बताते हैं.

मेटा ने क्वालकॉम के साथ की पार्टनरशिप

क्वालकॉम और मेटा ने स्नैपड्रैगन-पॉवर्ड डिवाइस में Llama-3 का सपोर्ट शामिल करने के लिए एक नए कॉलेबरेशन का ऐलान किया है. इस पार्टनरशिप के तहत स्मार्टफोन्स, VR/AR हेडसेट्स, व्हीकल्स, और अन्य गैजेट्स को मेटा के इन-हाउस एआई मॉडल के साथ रन करने और डिवाइस में एआई फंक्शन्स को यूज़ करने की सुविधा मिलेगी. इस पार्टनरशिप की मदद से स्नैपड्रैगन चिप वाले डिवाइस में लामा-3 (Llama-3) का उपयोग करके जेनरेटिव एआई का इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी.

लामा-3 मेटा द्वारा बनाया गया एक कस्टम एआई मॉडल है, जो ओपनएआई के जीपीटी मॉडल और गूगल के जेमिनी के जैसे ही काम करता है. यह APIs प्रदान करता है, जिसका उपयोग एप्लिकेशन्स द्वारा एआई फीचर्स को चलाने के लिए किया जा सकता है. ये AI मॉडल ज्यादातर क्लाउड सर्वर पर चलते हैं, क्योंकि उन्हें उच्च कंप्यूटिंग रिसोर्सेज़ की जरूरत होती है. उन फंक्शन्स का एक्सेस पाने के लिए डिवाइस को एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत होती है.

स्नैपड्रैगन डिवाइस में मिलेंगे लामा-3 के फीचर्स

क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर में डेडिकेटेड NPUs शामिल हैं, जैसे स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 (Snapdragon 8 Gen 3) पर हेक्सागोन एनपीयू (Hexagon NPU). यह डिवाइस को छोटे पैमाने पर एआई मॉडल चलाने में सक्षम बनाता है, जो किसी सिंगल यूज़र्स के लिए पर्याप्त है.

मेटा और क्वालकॉम के बीच हुई इस साझेदारी ने भविष्य में आने वाले स्नैपड्रैगन डिवाइस में इन-बिल्क एआई फीचर्स शामिल करने का रास्ता खोल दिया है. आसान शब्दों में इसका मतलब है कि मेटा और क्वालकॉम की पार्टनशिप के तहत लॉन्च होने वाले किसी भी स्नैपड्रैगन चिपसेट वाले डिवाइस में Llama-3 बेस्ड एआई फीचर्स को यूज़ करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी.

आम यूज़र्स को इसके जरिए एआई फीचर्स का यूज़ करने में काफी आसानी हो जाएगी और एआई टेक्नोलॉजी से अनजान यूज़र भी ऑन-डिवाइस मेटा एआई फीचर के जरिए एआई टेक्नोलॉजी का यूज़ करना सीख जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Meta ने रिलीज़ किया AI असिस्टेंट Llama 3 मॉडल, मार्क जुकरबर्ग ने खुद बताई खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
टचस्क्रीन MacBook Pro से M6 चिप तक, Apple इवेंट में हो सकते हैं ये ऐलान
एप्पल का आईपैड लें, सैमसंग का टैब? जानें आपके लिए कौन सा है फायदे का सौदा
एप्पल का आईपैड लें, सैमसंग का टैब? जानें आपके लिए कौन सा है फायदे का सौदा
Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
Vi ने महंगा किया 84 दिन वाला प्लान, जानें अब कितना करना होगा खर्च
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget