एक्सप्लोरर

इंसानों को पूरी टक्कर देगा ChatGPT का ये नया फीचर! सभी पेड सब्सक्राइबर्स के लिए हुआ रोलआउट

ChatGPT Memory Feature: वैसे तो यह फीचर फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था, हालांकि ये सिर्फ कुछ सीमित यूजर्स के लिए था. अब यह फीचर सभी चैटजीपीटी के प्लस सब्सक्राइबर्स को मिलेगा.

OpenAI Memory Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का यूज दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इसका बड़ा उदाहरण चैटजीपीटी है, जिसके यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. वहीं ओपनएआई ने चैटजीपीटी में पेड यूजर्स के लिए एक बड़ा फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर का नाम मेमोरी फीचर है, जिससे यूजर्स के काफी काम आसान होने वाले हैं. 

चैटजीपीटी का यह फीचर फरवरी महीने में सीमित यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया था, जिसके बाद अब ये फीचर सभी पेड यूजर्स के लिए होगा. यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो डेली एक्टिविटी, रूटीन और अन्य चीजों के लिए इस टूल का यूज करते हैं. ओपनएआई के इस फीचर को जोड़ने के पीछे बड़ी वजह यह है कि इससे यूजर्स को चैटबॉट के जरिए सही रेकमेंडेशन मिल सके.

कैसे काम करता है ये फीचर?

चैटजीपीटी के इस फीचर में देखने को मिलेगा कि यह अपनी मेमोरी में यूजर्स की तरफ से की गई बातों को रिकॉर्ड कर लेगा और उससे रिलेटेड जानकारी और रेकमेंडेशन देगा. हालांकि अभी तक यह पता नहीं है कि यह फीचर कितना दमदार होने वाला है क्योंकि इसे यूज करने के बाद ही इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी. 

इस नए फीचर के शामिल होने के बाद यूजर्स अपने चैटजीपीटी अकाउंट को अपने बारे में कुछ भी याद रखने के लिए बोल सकते हैं. आप उससे पूछ भी सकते हैं, कि उसे क्या याद है. इसके अलावा आप इसे सेटिंग्स के माध्यम से बातचीत को भूलने भी कह सकते हैं. आप इस फीचर को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं.

इस फीचर में जब मेमोरी की सेटिंग्स बंद होगी तो यूजर्स की बातचीत को चैटजीपीटी याद नहीं रख पाएगा और ना ही यूज़र्स इस फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके अलावा अगर यूजर्स चाहते हैं कि चैटजीपीटी किसी खास बातचीत को भूल जाए तो वो ऐसा भी कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि यूजर्स किसी खास बातचीत को सुन सकते हैं, देख सकते हैं, और डिलीट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Whatsapp New Features: AI से लेकर Chat Lock तक, आपने ट्राई किए वॉट्सऐप के ये नए फीचर्स? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
सिर्फ कैमरा नहीं, आवाज पर भी फोकस; Meta AI Glasses में नए फीचर्स
सिर्फ कैमरा नहीं, आवाज पर भी फोकस; Meta AI Glasses में नए फीचर्स

वीडियोज

EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?
BJP On Rahul Gandhi PC | Gyanesh Kumar: 10 पॉइंट्स में जानें राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें
EC में मतभेद पर पूर्व CEC की सलाह
जमुई कांड पर 'सरकार' का विवादित बयान
Jagadhatri:🫨Rudra के जिंदा होने का सबूत जुटाएगी Jagadhatri! घर में पसरा मातम और खराब हुआ माहौल! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की चौथी बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत पहले दिन तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की 4th बिगेस्ट ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने कहा- 'आपराधियों वाले काम...'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
एक कप चाय पीने रायबरेली पहुंचे अखिलेश का 'बुलडोजर वेलकम'
Embed widget