एक्सप्लोरर

मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत तीन पायदान नीचे खिसका, जानें कौन है पहले नंबर पर

अप्रैल के महीने में मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत अब तीन पायदान नीचे खिसक गया है. जिसकी वजह से अब भारत 132वें स्थान पर आ गया है. यह आंकड़े Ookla के स्पीड टेस्ट के हैं.

नई दिल्ली: अगर इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाए तो सारा मूड ख़राब हो जाता है. वैसे तो भारत में मौजूदा टेलिकॉम कंपनियां अपने आप को सबसे बेहतर और फ़ास्ट बताती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में भारत किस स्थान पर है? आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में...

अप्रैल के महीने में मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत अब तीन पायदान नीचे खिसक गया है. जिसकी वजह से अब भारत 132वें स्थान पर आ गया है.  यह आंकड़े Ookla के स्पीड टेस्ट के हैं. आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में भारत की औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड 9.81 Mbps रही, जबकि इसकी औसत अपलोड स्पीड 3.98 Mbps  थी. Ookla हर महीने मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के आधार पर 139 देशों की लिस्ट बनाती है.

मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत तीन पायदान नीचे खिसका, जानें कौन है पहले नंबर पर

वहीं दुनियाभर की औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड, अप्रैल के महीने में 30.89 Mbps और अपलोड स्पीड 10.50 Mbps रही है. स्पीड टेस्ट में दक्षिण कोरिया नंबर एक पर रही है, यहां पर मोबाइल डाउनलोड स्पीड 88.01 Mbps और मोबाइल अपलोड स्पीड 18.14 Mbps रही है. जबकि टॉप पांच एनी देशों में कतर, चीन, यूएई और नीदरलैंड शामिल हैं.

यहां खास बात यह है कि औसत मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत, पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों से पीछे रह गया है. इस स्पीड टेस्ट में नेपाल पांच पायदान ऊपर पहुंच कर 111वें नंबर पर रहा, तो वहीं पाकिस्तान  112वे  स्थान पर रहा. इसके अलावा श्रीलंका को 115वां स्थान मिला जबकि बांग्लादेश को 130वां स्थान मिला.

मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में उज़्बेकिस्तान, लीबिया, अल्जीरिया, रवांडा, सुडान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान जैसे देश ही भारत से नीचे रहे हैं. आप आप खुद इस बात पर सोच सकते हैं कि हमारा देश मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में अभी काफी पीछे है.

यह भी पढ़ें 

अगर नहीं कर रहे हैं नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल, तो कंपनी कर देगी मेंबरशिप कैंसल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें
आपके Google Account में कौन-कौन कर रहा है लॉगिन? मिनटों में ऐसे जानें

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
दुर्गा विसर्जन को लेकर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- 'केवल सनातन धर्म के...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला

Embed widget