एक्सप्लोरर

अगर नहीं कर रहे हैं नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल, तो कंपनी कर देगी मेंबरशिप कैंसल

नेटफ्लिक्स ने इस साल की पहली तिमाही में डेढ़ करोड़ यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है. वहीं कंपनी का मानना है कि ऐसी निष्क्रिय अकाउंट्स उनके पूरे मेंबर बेस का सिर्फ 0.5 फीसदी ही हैं.

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अब ऐसे ग्राहकों की मेंबरशिप खत्म करने जा रहा है जिन्होंने पिछले एक साल से इसका इस्तेमाल नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक कई ऐसे अकाउंट्स हैं, जो मेंबरशिप फीस तो दे रहे हैं लेकिन उन्होंने पिछले एक साल से कोई भी कंटेन्ट स्ट्रीमिंग नहीं की है. कंपनी ऐसे अकाउंट्स को ईमेल कर नोटिफिकेशन भेज रही है.

कंपनी के डाइरेक्टर (प्रोडक्ट इनोवेशन) एडी वू के मुताबिक इसका कंपनी पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा क्योंकि इनकी संख्या सिर्फ कुछ लाख यानी 0.5 पर्सेंट है. कंपनी ने पहले ही इसको अपनी फाइनेंशियल गाइडेन्स में शामिल कर लिया है.

कंपनी भेज रही यूजर्स को नोटिफिकेशन

नेटफ्लिक्स उन लोगों को भी नोटिफिकेशन भेज रहा है जिन्होंने 2 साल से इस प्लेटफॉर्म पर कुछ भी नहीं देखा. सभी निष्क्रिय सदस्यों को नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है कि क्या वो अपनी मेंबरशिप जारी रखना चाहते हैं या नहीं. अगर किसी का जवाब नहीं आता है तो कंपनी खुद ही उनकी मेंबरशिप खत्म कर रही है.

हालांकि कंपनी किसी भी मेंबर अकाउंट की फेवरिट, अलग-अलग प्रोफाइल और कंटेंट की पसंद को अगले 10 महीने तक बरकरार रखेगी, ताकि कोई सदस्य अगर फिर अपना अकाउंट शुरू करना चाहे, तो उन्हें अपना अकाउंट पुरानी स्थिति में ही मिले.

'अपनी मेहनत की कमाई बचाएं लोग'

एडी वू ने कंपनी के इस कदम के पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ग्राहकों के बीच कंपनी की गुडविल बने. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस नए तरीके से लोग अपनी मेहनत की कमाई को बचा सकेंगे."

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने 2020 की पहली तिमाही में ही डेढ़ करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को जोड़ा, जो कि कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड है. हालांकि कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन के कारण जो मेंबरशिप बढ़ी है, उसके आगे जारी रहने की संभावना कम है और साल के दूसरे हिस्से में इसमें कमी आएगी.

ये भी पढ़ें

Never Have I Ever Review: इंडो-वेस्टर्न कलचर में फंसी मजेदार कॉमेडी है नेटफ्लिक्स की ये वेब सीरीज

शाहरुख खान की नई वेब सीरीज 'बेताल' रिलीज के लिए तैयार, जानें कब से किया जाएगा Netflix पर स्ट्रीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन
120Hz डिस्प्ले और 45W चार्जिंग, Tecno ने पेश किया नया 5G फोन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
कोलकाता भगदड़ के बाद यूपी में अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget