एक्सप्लोरर

OnePlus Watch 2R और OnePlus Nord Buds 3 Pro हुए लॉन्च, जानें दोनों प्रॉडक्ट्स की कीमत और फीचर्स

OnePlus Watch 2R: वनप्लस ने अपने नए स्मार्टवॉच और स्मार्टबड्स को लॉन्च कर दिया है. इन दोनों में बहुत सारे खास फीचर्स दिए गए हैं. आइए हम आपको इस नए प्रॉडक्ट्स के बारे में बताते हैं.

OnePlus Nord Buds 3 Pro: वनप्लस ने आज समर लॉन्च इवेंट का आयोजन किया था, जिसमें कंपनी ने एक नया फोन, नया टैबलेट, नया स्मार्टवॉच और एक नया ईयरबड्स लॉन्च किया है. OnePlus Nord 4 और OnePlus Pad 2 के बारे में हमने अपने अन्य आर्टिकल्स में विस्तृत जानकारी दी है. इस आर्टिकल में हम वनप्लस के नए ईयरबड्स यानी OnePlus Nord Buds 3 Pro और OnePlus Watch 2R के बारे में बात करने जा रहा है.

दोनों प्रॉडक्ट्स की कीमत और ऑफर्स

OnePlus Watch 2R की कीमत: इस स्मार्टवॉच की कीमत 17,999 रुपये है. इसे कंपनी ने फोरेस्ट ग्रीन और गनमेटल ग्रे कलर में लॉन्च किया है.

OnePlus Nord Buds 3 Pro की कीमत:  इस बड्स की कीमत 3,299 रुपये है. इसे कंपनी ने स्टैरी ब्लैक और सॉफ्ट ज़ेड कलर में लॉन्च किया है.

इन दोनों डिवाइस को 20 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. लोग इसे वनप्लस इंडिया की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप,  वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स से खरीद सकते हैं. इसके अलावा OnePlus Nord Buds 3 Pro को यूज़र्स इंस्टेंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट से भी खरीद सकते हैं.

OnePlus Watch 2R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Watch 2R में 1.43 इंच की AMOLED सर्कुलर डिस्प्ले दी गई है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इसका रेजॉल्यूशन 466*466 पिक्सल है. यह स्मार्टवॉच एल्यूमिनियम चेसिस और 2.5D सैफायर क्रिस्टल ग्लास के साथ आती है. 

इसमें कंपनी ने डुअल चिपसेट्स दिए हैं, जिनमें Qualcomm Snapdragon W5 Chip और BES2700 शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इन चिपसेट्स की मदद से ये वॉच बैकग्राउंड की बहुत सारी एक्टिविटीज़ को काफी स्मूदली हैंडल कर सकती है. इस वॉच में डुअल फ्रिक्वेंसी जीपीएस फीचर भी दिया है, जिससे काफी शानदार ट्रैकिंग की जा सकती है.

यह स्मार्टवॉच आपके सेहत का पूरा ख्याल रखने में सक्षम है. इसमें हेल्थ से संबंधित कई खास फीचर्स शामिल किए गए हैं, जैसे कि स्लिप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SPO2 ट्रैकिंग आदि शामिल हैं. यह 100 से ज्यादा अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड और 6 अलग-अलग तरह की फिज़िकल एक्टिविटीज़ - रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग, रोइंग मशीन वर्कआउट्स और एलिपक्टिकल मशीन वर्कआउट शामिल हैं.

OnePlus Nord Buds 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस ईयरबड्स में 49dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर दिया गया है. इसकी फ्रिकेंव्सी रेंज 4000Hz तक की है. कंपनी ने इसे एक नेक्सट जेनरेशन वायरलैस ईयरफोन्स बताया है, जो 12.4mm ड्राइवर  के साथ आता है, जिसके कारण यह अपने यूज़र्स को बेहद क्लियर ऑडियो प्रोवाइड करने में सक्षम है.

इसके अलावा इस ईयरबड्स में BassWave 2.0 technology दी गई है. कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी के बारे में बताया कि इसके जरिए बैस टोन्स की क्वालिटी बेहतर होगी. फोन कॉल्स करने के लिए इसमें 3 माइक सेटअप दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइंस कैंसिलेशन के साथ आता है.

कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स 44 घंटे का प्लेटाइम, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 11 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान करने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 4 हुआ लॉन्च, खूबसूरत डिजाइन और AI फीचर्स देखकर हिल जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज
स्मार्टफोन बाजार में डबल धमाका, Huawei और iQOO के नए फोन की एंट्री आज
अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra, ऐसे करेंगे सर्च तो सबसे कम दिखेगा फोन का दाम
अमेजॉन, फ्लिपकार्ट या Myntra, ऐसे करेंगे सर्च तो सबसे कम दिखेगा फोन का दाम
M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत
M6 चिप और AI के साथ Apple के नए MacBook Pro और iMac लॉन्च, जानें कीमत
कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?
कम स्टोरेज वाले Android फोन के लिए Truecaller का नया ऐप, जानें क्या है खास?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget