एक्सप्लोरर

OnePlus Nord 4 हुआ लॉन्च, खूबसूरत डिजाइन और AI फीचर्स देखकर हिल जाएगा दिमाग

OnePlus Nord: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 4 लॉन्च कर दिया है. यह मेटल यूनिबॉडी के साथ आने वाला मार्केट का एकमात्र 5G स्मार्टफोन है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

OnePlus Nord 4 Price in India: वनप्लस नॉर्ड 4 का इंतजार पिछले कई महीनों से किया जा रहा था. आज वनप्लस ने अपने 4 प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं, जिनमें से एक OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन है. इस फोन को कंपनी ने मेटल यूनिबॉडी के साथ तैयार किया है.

कंपनी का दावा है कि इस वक्त इसके अलावा कोई भी दूसरा 5जी फोन मेटल यूनिबॉडी के साथ नहीं आता. यह फोन काफी पतला है क्योंकि इसकी चौड़ाई सिर्फ 7.99mm है, जबकि इसमें 1.46mm के अल्ट्रा थिन बेजल्स दिए गए हैं. इतना ही नहीं, यह फोन कैमरा के साथ-साथ ओएस में भी कई एआई फीचर्स भी लेकर आता है. आइए हम आपको इस फोन की कीमत और इसके तमाम स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.

वेरिएंट्स, कीमत और ऑफर्स

इस फोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. 

  • पहला वेरिएंट: 8GB+128GB - इस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है.
  • दूसरा वेरिएंट: 8GB+256GB - इस वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है.
  • तीसरा वेरिएंट: 12GB+256GB - इस वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है.

यह फोन वनप्लस की वेबसाइट के साथ-साथ अमेज़न पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस फोन को लोग 20 जुलाई से प्री-ऑर्डर भी कर पाएंगे, जबकि इसकी ओपन सेल 2 अगस्त से शुरू होगी.

ग्राहक आईसीआईसीआई (ICICI Bank) बैंक और वनकार्ड (OneCard) के कार्ड के जरिए पेमेंट करके 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा ग्राहकों को प्री-ऑर्डर करने पर 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा.

OnePlus Nord 4 के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.74  इंच की Super Fluid AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है. फोन में 2772×1240 के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, Ultra HDR और 2150 निट्स ब्राइटनेस मिलती है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 732 GPU के साथ आता है.

सॉफ्टवेयर: इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 14 पर बेस्ड Oxygen OS 14.1 ओएस का इस्तेमाल किया गया है.

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP Sony LYT-600 लेंस और दूसरा कैमरा 8MP Sony IMX355 सेंसर के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इस फोन के बैक कैमरा से यूज़र्स 60fps पर 4K Video Recording भी कर सकते हैं.

फ्रंट कैमरा: फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह सेल्फी कैमरा भी कई खास फीचर्स के साथ आता है.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग:  फोन में 5500mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में डुअल सिम, 5G, 4G LTE, WiFi 6, Bluetooth 5.4, GPS, NFC जैसे कनेक्टिविटी के कई फीचर्स दिए गए हैं.

OnePlus Nord 4 के एआई फीचर्स

इस फोन में बहुत सारे एआई फीचर्स को भी शामिल किया गया है. उदारहण के तौर पर इस डिवाइस का कैमरा ऐप ऑडियो समरी (Audio Summary), स्क्रीन ट्रांसलेट (Screen Transplant), लिंकबूस्ट (LinkBoost) जैसे कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके अलावा कंपनी ने गारंटी दी है कि वो इस फोन में अगले 6 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट और 4 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स देती रहेगी.

यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 2 के रूप में वनप्लस ने लॉन्च किया एक नया टैबलेट, बड़ी बैटरी के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
सरकार ने बदल दिए मोबाइल रिचार्ज के नियम! Jio, Airtel और Vi यूजर्स पर क्या होगा असर?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
AI की मदद से मिली नई Gene Editing System, CRISPR से क्या है कनेक्शन?
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
बिल्डिंग में मोबाइल सिग्नल कैसा? 1 क्लिक में पता चल जाएगी नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई
लैपटॉप चार्ज करने के लिए कितने Watt का Power Bank चाहिए? खरीदने से पहले जान लें सच्चाई

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget