एक्सप्लोरर

रिलायंस Jio और Oneplus मिलकर करेंगे 5G इनोवेशन लैब की स्थापना, यूजर्स को होगा ये फायदा 

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने वनप्लस के साथ 5G इनोवेशन लैब के लिए पार्टनरशिप की है. इससे आम यूजर्स को क्या फायदा होगा वे लेख में नीचे जानिए.

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी OnePlus और भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio ने 5G टेक्नोलॉजी के पूरे पोटेंशियल/ क्षमता को उजागर करने के लिए एक पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियों के इनोवेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ यूज करते हुए आम लोगों के लिए एक नया एक्सपीरियंस क्रिएट किया जाएगा.

आम यूजर्स को होगा ये फायदा

जियो और वनप्लस के बीच हुई इस पार्टनरशिप से आम लोगों को नए फीचर्स और एक यूनिक 5G नेटवर्क एक्सपीरियंस मिलेगा. इन पहलों को बढ़ावा देने के लिए, दोनों ब्रांड अत्याधुनिक 5जी इनोवेशन लैब की स्थापना करेंगे जिसमें नई टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग और डेवलेपमेंट से जुड़ा काम किया जाएगा. 

5G लैंडस्केप को मिलेगा बढ़ावा 

इस मौके पर वनप्लस के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी जो संभव है उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है और जियो के साथ ये साझेदारी उस प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ये साझेदारी कनेक्टिविटी के भविष्य की दिशा में एक साहसिक कदम का प्रतीक है, जहां इनोवेशन की कोई सीमा नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा की जियो और वनप्लस देश में 5G लैंडस्केप को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं जो यूजर्स को आगे की असीमित संभावनाओं की एक झलक प्रदान करेगा.

फास्ट 5G इंटरनेट का मिलेगा लाभ 

वहीं, रिलायंस जियो के एक प्रवक्ता ने कहा कि Jio True 5G भारत में सबसे अच्छा 5G नेटवर्क है और आज, Jio True 5G एक मजबूत True 5G नेटवर्क के साथ पूरे देश को कवर करता है. उन्होंने कहा कि भारत में संपूर्ण 5G तैनाती का 85% कंपनी द्वारा किया गया है. ऐसे में अब वक्त आ गया है कि जियो यूजर्स को 5G की पूरी क्षमता का लाभ दिया जाए और इसी दिशा में कंपनी ने वनप्लस के साथ पार्टनरशिप की है. जियो प्रवक्ता ने कहा कि अगले कुछ महीनों में जियो यूजर्स को 5G एनहांस्ड गेमिंग, स्ट्रीमिंग और 5G नेटवर्क का बेहतर उपयोग का अनुभव मिलेगा. 

यह भी पढे़ं

Asus Zenfone 11 का डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक सबकुछ हुआ लीक, 16GB RAM के साथ मिलेगा पॉवरफुल प्रोसेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget