एक्सप्लोरर

Oneplus 10 Pro के मुकाबले कितना बदला Oneplus 11 5G? कई हजार रुपये सस्ते हुए पुराने मॉडल

हाल ही में वनप्लस ने अपना नया 5G फोन बाजार में पेश किया है. जानिए वनप्लस 10 pro 5G के मुकाबले नए फोन में क्या कुछ कंपनी ने अलग दिया है.

Oneplus 11 5G vs Oneplus 10 Pro: वनप्लस ने 7 फरवरी को भारत में कई सारे गेजेट्स लॉन्च किए थे जिसमें से एक वनप्लस 11 5G भी था. वनप्लस 11 5G की शुरुआती कीमत 56,999 रुपये है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि वनप्लस 11 5G पिछले फ्लैगशिप फोन यानी वनप्लस 10 प्रो 5G के मुकाबले कितना अपग्रेड हुआ है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

वनप्लस 11 5G में आपको 6.7 इंच की एमोलेड डिस्पले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. ठीक ऐसी ही डिस्प्ले आपको पुराने फ्लैगशिप फोन यानी वनप्लस 10 pro 5g में भी मिलती थी. यानी डिस्प्ले के लिहाज से नए स्मार्टफोन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो वनप्लस 11 5G में oxygen os 13 का सपोर्ट दिया गया है जबकि 10 pro 5g में आपको oxygen 12 out-of-the-box दिया गया था. हालांकि अब ग्राहक ऑक्सीजन 13 पर भी अपडेट कर सकते हैं. वनप्लस 11 5G में कंपनी 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी. ऐसा पुराने मॉडल के साथ नहीं था.

प्रोसेसर और बैटरी

वनप्लस 11 5G में आपको स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है जबकि वनप्लस 10 pro 5g में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 प्रोसेसर मिलता था. यानी प्रोसेसर के लिहाज से वनप्लस 11 5G बदला है. रैम और स्टोरेज को भी नए मॉडल में बढ़ाया गया है. वनप्लस 11 5G में कंपनी ने 16 जीबी की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी है. जबकि 10 pro 5G में 12GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलता था. दोनों ही स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है लेकिन वनप्लस 5G में आपको 100 वॉट की SuperVooc चार्जिंग दी गई है जबकि वनप्लस 10 प्रो में 80 वॉट की SuperVooc चार्जिंग दी गई थी.

कैमरा 

कैमरा के लिहाज से देखें तो वनप्लस 11 5G में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का ultra-wide और 32 मेगापिक्सल का टेली फोटो 2X जूम लेंस है. जबकि वनप्लस 10 प्रो 5G में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो 3.3x जूम के साथ आता था. वनप्लस 11 5G में फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जबकि 10 प्रो में आपको 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. 

कीमत 

नए स्मार्टफोन यानी वनप्लस 11 5G के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है जबकि वनप्लस 10 प्रो के इसी वेरिएंट की कीमत 60,999 रूपये है. हालांकि इस फोन की कीमत लॉन्च के वक्त 66,999 रुपये थी. यानि नया मॉडल पुराने के मुकाबले सस्ते में लॉन्च किया गया है.

पुराने मॉडल की कम हुई कीमत 

वनप्लस का नया फोन लांच होते ही कंपनी ने पुराने मॉडल यानी वनप्लस 10 प्रो 5G और वनप्लस 10R की कीमत में कटौती कर दी है. ग्राहकों को तीन से 5,000 रुपये का डिस्काउंट सीधे इनमें दिया जा रहा है. फिलहाल आप वनप्लस 10 प्रो 5G को 60,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

कल लॉन्च होगा रियल मी 10 प्रो 5G

कल भारत में रियल मी अपने रियल मी 10 प्रो 5G को नए एडिशन में लॉन्च करेगी. इस स्मार्टफोन के रियर साइड पर आपको दो कलर कॉन्बिनेशन देखने को मिलेंगे जिसमें एक लाल और दूसरा ब्लैक होगा. बैक साइड में आपको कोका कोला लिखा नजर आएगा क्योंकि कंपनी ने कोका कोला के साथ कोलैबोरेशन किया है और इसी के तहत कल रियल मी एक बार फिर रियल मी 10 प्रो 5G को लांच कर रही है. वैसे कंपनी इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: Amazon ने 1,32,000 रुपये का नकली आईफोन भेज दिया, शख्स ने ऐसे की असली-नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget