एक्सप्लोरर

OnePlus 10: वनप्लस के इस अपकमिंग Smartphone के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक, ये होगी कीमत

Oneplus 10 Features: लीक रेंडर से सामने आया है कि ब्रांड फोन में बेहतरीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी कर रहा है. जानें कब होगा लॉन्च.

OnePlus इस साल के अंत में OnePlus 10 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हालांकि हैंडसेट को कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. हाल ही में एक टिप्टर ने वनप्लस (OnePlus) के इस फोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं. डिजाइन, कैमरा मॉड्यूल (Camera Module) को छोड़कर, फोन 10 प्रो के समान दिखाई देगा. यह नवीनतम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप (Snapdragon 8+ Gen 1 Chipset) से ऑपरेट होगा.

अभी नाम को लेकर भी संशय है. वनप्लस 10 (OnePlus 10), 10 प्रो और 10 आर में से किसी एक को चुना जा सकता है. जहां तक नाम की बात है तो कंपनी इसे वनप्लस 10T (OnePlus 10T) में बदल सकती है. प्रोसेसर की बात करें तो हाई-एंड 10 प्रो की तुलना में अधिक शक्तिशाली हो सकता है. हैंडसेट पिछले साल पेश किए गए वनप्लस 9 स्मार्टफोन की जगह ले सकता है.

OnePlus 10 में कैसा होगा डिस्प्ले?

वनप्लस 10 में एक सेंटर अलाइन पंच-होल कट-आउट, स्लिम बेजेल्स और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा होगी. पीछे की तरफ यह एलईडी फ्लैश के साथ एक फुल विड्थ वाली ट्रिपल कैमरा यूनिट को स्पोर्ट करेगा. हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.7-इंच की फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले होगी. इसमें आइकॉनिक वनप्लस अलर्ट स्लाइडर नहीं होगा.

OnePlus 10 के कैमरे में क्या होगा खास?

वनप्लस 10 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 50MP का मेन शूटर, 16MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस होगा. फ्रंट में ये 32MP सेल्फी स्नैपर को स्पोर्ट करेगा.

डिवाइस में 150W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट:

अफवाहों की मानें तो वनप्लस 10 मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC से ऑपरेट होगा. नई जानकारी के अनुसार, हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से संचालित होगा, जिसे 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ एड किया जाएगा. यह एंड्रॉइड 12-बेस्ड ऑक्सीजनओएस 12 को बूट करेगा और 150W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी पैक करेगा.

वनप्लस 10 की कीमत:

OnePlus 10 की ऑफिशियल कीमत के विवरण की घोषणा इसके लॉन्च के समय की जाएगी. इस साल जुलाई में किसी समय भारत में इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है. अफवाहों के अनुसार इसकी कीमत लगभग 50,000 रुपये से शुरू हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget