एक्सप्लोरर

24 घंटे, सातों दिन काम..नहीं तो नौकरी जाएगी! एलन मस्क ने ट्विटर के इंजीनियर्स को लगाया काम पर

New Rules At Twitter: ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त प्रेशर डाला जा रहा है. कुछ से तो हफ्ते के सातों दिन और 12-12 घंटे की शिफ्ट करने के लिए कहा गया है.

Twitter Employees Job At Risk: अभी कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है और उन्होंने आते ही इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े बदलाव करना शुरू कर दिए हैं. जहां ब्लू टिक पाने के लिए यूजर्स से शुल्क लिए जाने की योजना है वहीं ट्विटर के कर्मचारियों के ऊपर काम का दबाव भी बढ़ा दिया गया है. यही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के कर्मचारियों की छंटनी की भी योजना है. कुल मिलाकर एलन मस्क के ट्विटर के नये मालिक बन जाने से कर्मचारियों के हित में कुछ होता नहीं दिख रहा है.

नया फीचर लांच करने के लिए अतिरिक्त मेहनत
ट्विटर के ​मैनेजर ने यहां के कर्मचारियों से अधिक से अधिक समय तक काम करने के लिए कहा है. दरअसल ट्विटर ब्लू टिक के लिए अब हर यूजर से प्रति महीने 8 डॉलर यानी 660 रुपये चार्ज करेगा. इस फीचर को ​लॉन्च करने की तैयारी जोरों-शोरों पर हैं. फिलहाल इसी काम के लिए यहां के ​इंजीनियर को अतिरिक्त काम करने के लिए कहा गया है.

हफ्ते के सातों दिन करें काम
ट्विटर के ​मैनेजर पर दबाव बनाया गया है कि उन्हें नवंबर की शुरुआत में यानी 07 नवंबर तक ब्लू टिक पेड फीचर को लांच करना है. इसके लिए चाहे उन्हें हफ्ते में सातों दिन काम करना पड़े चाहे 12-12 घंटे की नौकरी करने पड़े पर इस काम में कोताही नहीं होनी चाहिए. नये फैसलों को तय समय पर पूरा करने के लिए ये दबाव बनाया गया है.

जा सकती है नौकरी भी

इतना ही नहीं यहां के कर्मचारियों की नौकरी पर भी आंच आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एलन मस्क कर्मचारियों की छंटनी पर भी विचार कर रहे हैं. यही नहीं रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जो उनका आदेश नहीं मानेंगे उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा. इंजीनियरों को नवंबर की शुरुआत में ही ये फीचर लांच करना है.

ब्लू टिक के लगेंगे पैसे

ट्विटर पर ब्लू टिक पाने के लिए अब यूजर्स को हर महीने कीमत चुकानी होगी. उन्हें हर महीने 8 डॉलर यानी इंडियन रुपये में 660 रुपये देने होंगे. इस विषय में एलन मस्क ने कई ट्वीट किए और लिखा कि ब्लू टिक पाने का वर्तमान तरीका ठीक नहीं है और हर किसी के हाथ में ये ताकत होनी चाहिए. इसलिए केवल 8 डॉलर प्रति महीने की दर से ये सुविधा यूजर्स को दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: ट्विटर को 8 डॉलर देने पर क्या-क्या मिलेगा, जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asus Zenbook 14 Launch : काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेट
काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेट
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Tubelight Technology: ट्यूबलाइट को फोड़ने पर क्यों होता है धमाका, इसमें क्यों भरी जाती है गैस?
ट्यूबलाइट को फोड़ने पर क्यों होता है धमाका, इसमें क्यों भरी जाती है गैस?
QR Code Generation: क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
क्या घर में बना सकते हैं क्यूआर कोड, इसमें किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget