एक्सप्लोरर

GooglePay New Feature: अब आप बोलकर भी कर सकेंगे पेमेंट, Google Pay में आएंगे 4 कमाल के फीचर

GooglePay New Feature: गूगल अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म GooglePay में अब 4 नए फीचर जोड़ेगा. इनके जुड़ने से इस ऐप को यूज करना और आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं कौन से नए फीचर्स इसमें जुड़ने वाले हैं.

GooglePay New Feature: गूगल अपने पेमेंट प्लेटफॉर्म GooglePay को और बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रही है. कंपनी इस ऐप में अब 4 और नए फीचर जोड़ेगी. अपने सालान इवेंट गूगल फोर इंडिया (Google For India) में गुरुवार को कंपनी ने इन नए फीचर्स के बारे में बताया. इनके जुड़ने से इस ऐप को यूज करना और आसान हो जाएगा. आइए जानते हैं कौन से नए फीचर्स इसमें जुड़ने वाले हैं.

1. स्पीच टु टेक्स्ट (Speech to Text): इस फीचर के आने से आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा. अभी किसी को पेमेंट करने के लिए उसका अकाउंट नंबर, यूपीआई नंबर या दूसरी जानकारी टाइप करनी होती है. लेकिन इस फीचर के आने से आप बोलकर भी अकाउंट नंबर फीड कर सकेंगे. आपको चुने हुए लैंग्वेज में बस बोलना है.

2. बिल स्पिलिट (Bill Split): यह नया फीचर भी अपने आप में अलग होगा. इसके तहत आप एक साथ कई कॉन्टैक्ट को पैसा भेज सकेंगे. यह ग्रुप पेमेंट की तरह काम करता है. इसमें आप अपने दोस्तों के बीच खर्च को बांट सकते हैं. मान लीजिए आपको 4 दोस्तों के बीच 200-200 रुपये भेजने हैं. ऐसी स्थिति में आप पेमेंट सेक्शन पर कुल 800 रुपये टाइप करेंगे. इसके बाद आप नेक्स्ट ऑप्शन में उन 4 लोगों के नाम चुनेंगे जिन्हें ये भेजना है. चार नाम चुनने के बाद पिन डालते ही आपके इन चारों कॉन्टेक्ट के पास 200-200 रुपये चले जाएंगे. कंपनी ने पिछले दिनों ग्रुप फीचर की शुरुआत की थी. यह ऑप्शन उसी में दिखेगा.

3. हिंग्लिश लैंग्वेज (Hinglish): इस फीचर को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद भारत के उन 350 मिलियन से अधिक लोगों को टारगेट करना है, जो बोलचाल में हिंग्लिश का यूज करते हैं. हालांकि ये फीचर अगले साल तक आएगा. इसमें जब आप पेमेंट करने जाएंगे तो आपको इस लैंग्वेज के तहत कुछ इस तरह (Jinhe Paisa Bhejna hai unki details daalein) का ऑप्शन दिखेगा.

4. माई शॉप (My Shop): इसके तहत कंपनी का प्लान ज्यादा से ज्यादा दुकानदारों को जोड़कर अपने बिजनेस को बढ़ाना भी है. यहां दुकानदार गूगल-पे ऐप पर अपनी दुकान को शोकेस कर सकेंगे. यानी वह अपने सामान को यहां लिस्ट कर सकते हैं. यहां से गूगल पे यूजर ऑर्डर कर सकेगा. इसके अलावा दुकानदार इस सेक्शन में अपने लेनदेन को भी ट्रैक कर सकेगा.

ये भी पढ़ें

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में दिखें अगर ये संकेत तो समझ लें आ गया है वायरस, ऐसे सुरक्षित रखें अपना फोन

mParivahan App : गाड़ी के कागज न होने पर भी आपको चालान से बचा लेगा ये कमाल का मोबाइल ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
किस वजह से फट जाते हैं पावर बैंक? कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
फास्ट चार्जिंग के लिए कैसी केबल चुनें? Type-A और Type-C का अंतर समझें
6 साल के अपडेट्स से 6000mAh बैटरी तक, Galaxy A08 भारत में लॉन्च
6 साल के अपडेट्स से 6000mAh बैटरी तक, Galaxy A08 भारत में लॉन्च
स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!
स्मार्ट ग्लास के बीच Apple नहीं भूला Vision Pro, नए हेडसेट पर काम जारी!

वीडियोज

Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात
Siwet Tomar ने Shahzad Poonawalla से Physical Confrontation पर तोड़ी चुप्पी
Kareena Kapoor के Show पर पहुंचीं Mira Rajput, What Women Want Season 6 ने बढ़ाई Curiosity
Lovekesh Kataria ने Elvish Yadav, ECL 3, Ashna Chand और Personal Life पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'शिवाजी पार्क पर प्रोटेस्ट करना अगर...'
मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'
मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट पर CM फडणवीस बोले, 'पहले ही बताना चाहता हूं...'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
OTT रिलीज के बाद भी नहीं थमी 'इरुमुडी' की कमाई, बनी रवि तेजा की पहली 250 करोड़ी फिल्म
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट, यहां जानें
पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर क्या है ताजा अपडेट, यहां जानें
Embed widget