एक्सप्लोरर

Nothing Phone 2a को नए रंग में किया गया लॉन्च, 2 मई को मिलेगा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Nothing Phone 2a: नथिंग ने भारतीय यूज़र्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर एक नया फोन लॉन्च किया है. इस फोन की बिक्री 2 मई को होगी, जिसमें यूज़र्स को हजारों रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा.

Nothing: नथिंग ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone 2a का एक नया एडिशन भारत में लॉन्च किया है. दरअसल, नथिंह ने कुछ महीने पहले ही भारत समेत ग्लोबली अपने इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी ने अपने इस फोन को दो कलर -वाइट और ब्लैक में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस फोन का ब्लू कलर एडिशन लॉन्च किया है. इसका मतलब है कि भारतीय यूज़र्स अब नथिंग फोन 2ए को वाइए एंड ब्लैक के साथ ब्लू कलर के ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं.

नथिंग ने लॉन्च किया नए रंग का फोन

आपको बता दें कि नथिंग ने अपने इस नीले रंग के फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर भारतीय मार्केट के लिए ही लॉन्च किया है. इस फोन को एक अतिरिक्त वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है.

इस फोन का पहला वेरिएंट 8GB + 128GB मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है. इस फोन का तीसरा वेरिएंट 8GB + 256GB मॉडल के साथ आता है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये है. नथिंग ने जानकारी दी है कि नथिंग फोन 2ए का ब्लू एडिशन 2 मई की दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी और कंपनी ने इस फोन पर एक दिन के लिए शानदार लॉन्च ऑफर भी दिया है. यूजर्स इस फोन को 2 मई के दिन सिर्फ 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं. हालांकि, यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए ही मान्य है.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.7 इंच की 10 बिट फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट समेत कई खास फीचर्स के साथ आती है. 

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU के साथ आता है. 

बैक कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर कंपनी ने 50MP+50MP का एक शानदार डुअल कैमरा सेटअप दिया है. 

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और फास्ट चार्जिंग: इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कनेक्टिविटी: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें; 

₹1000 से भी कम में खरीदें ये Rechargeable Fans, गर्मी से मिलेगी राहत, बिजली बिल भी हो आएगा ZERO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget