एक्सप्लोरर

Apple और Google की बढ़ेगी टेंशन!, यह कंपनी खराब कर सकती है बड़ी प्लानिंग

Nothing AI Glasses: ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 में Nothing AI Glasses लॉन्च हो सकते हैं. इससे गूगल और ऐप्पल जैसी कंपनियों के लिए इस सेगमेंट में कंपीटिशन तगड़ा हो जाएगा.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • नथिंग अगले साल AI स्मार्टग्लासेस लॉन्च करेगा।
  • ये ग्लासेस कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर से लैस होंगे।
  • AI ग्लासेस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
  • Apple, Google भी इसी साल स्मार्टग्लासेस लॉन्च करेंगे।

Nothing AI Glasses: आने वाले दिनों में स्मार्टग्लासेस सेगमेंट में तगड़ा कंपीटिशन देखने को मिलेगा. कुछ साल पहले मेटा ने रे-बेन मेटा एआई ग्लासेस लॉन्च किए थे. अब तक मार्केट में इसका कोई जोरदार कंपीटिटर नहीं आया है, लेकिन जल्द ही कई कंपनियां इस सेगमेंट में एंट्री करने वाली हैं. Apple और Google दोनों ही नए स्मार्टग्लासेस लॉन्च करने का ऐलान कर चुकी हैं और अब नथिंग भी इन कंपनियों को टक्कर देने के मूड में है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल Nothing AI Glasses लॉन्च होंगे, जिससे ऐप्पल और गूगल को सीधी टक्कर मिलेगी.

Nothing AI Glasses में क्या होगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग 2027 की पहली छमाही में एआई स्मार्टग्लासेस लॉन्च करेगी. इस डिवाइस में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे फीचर्स होंगे. एआई प्रोसेसिंग के लिए यह कनेक्टेड स्मार्टफोन पर डिपेंड होगी. अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि नथिंग इसके लिए किसी लग्जरी फैशन ब्रांड से हाथ मिलाएगी या नहीं, लेकिन यह तय है कि इसका डिजाइन कंपनी के स्मार्टफोन की तरह अलग होगा. नथिंग के फोन ट्रांसपेरेंट रियर डिजाइन और LEDs के लिए जाने जाते हैं. कंपनी के सीईओ कार्ल पेई ने कुछ समय पहले ही कहा था कि नथिंग को मल्टी-डिवाइस स्ट्रैटजी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

AI Glasses Competition होगा तेज

नथिंग की एंट्री से एआई ग्लासेस सेगमेंट में कंपीटिशन और तेज हो जाएगा. मेटा अपने एआई ग्लासेस के बाद डिस्प्ले वाले ग्लासेस भी लॉन्च कर चुकी है. इसके अलावा कंपनी ने प्रिस्क्रिप्शन ग्लासेस पहनने वाले लोगों के लिए भी रे-बेन ग्लासेस का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. बाकी कंपनियों की बात करें तो सैमसंग और गूगल इसी साल अपने स्मार्टग्लासेस मार्केट में उतार सकती है. दूसरी तरफ ऐप्पल भी कई एआई-पावर्ड डिवाइसेस पर काम कर रही है. इनमें बिना डिस्प्ले वाले स्मार्टग्लासेस भी शामिल हैं. इन्हें 2026 या 2027 में लॉन्च कर दिया जाएगा. 

ऐप्पल के एआई ग्लासेस में क्या होगा?

ऐप्पल के एआई ग्लासेस में इंटीग्रेटेड कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिनकी मदद से यूजर ऐप्पल के एआई असिस्टेंट सिरी के साथ इंटरेक्ट कर पाएंगे. ये चश्मे हैंड्स-फ्री नोटिफिकेशन, एआई असिस्टेंट, एआई पावर्ड ट्रांसलेशन आदि को सपोर्ट करेंगे. ये स्मार्टग्लासेस अलग-अलग डिवाइस के हिसाब से दो अलग मोड में काम करेंगे. जब ये मैकबुक से कनेक्ट होंगे तो visionOS का फुल वर्जन यूज करेंगे, वहीं आईफोन से पेयरिंग के समय ये एक हल्के और मोबाइल-फ्रेंडली वर्जन पर काम करेंगे. ऐप्पल डिस्प्ले वाले ग्लासेस 2028 में लॉन्च कर सकती है.

ये भी पढ़ें-

LPG शॉर्टेज: बुकिंग के नाम पर चल रहे हैं कई स्कैम, सरकार ने दी यह जरूरी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget