एक्सप्लोरर

New Smartphone : अक्टूबर में धमाका करेंगे ये 4 फोन, लॉन्चिंग से पहले जानें फीचर्स

New Smartphone : गूगल अपनी पिक्सल 8 सीरीज को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Tensor G3 चिपसेट दिया जाएगा.

New Smartphone : अक्टूबर के महीने में कई बेहतरीन फोन लॉन्च होने वाले हैं, इस महीने की शुरुआत में Pixel 8 सीरीज और Galaxy S23 Fe फोन शामिल हैं. वहीं वनप्लस भी इस महीने में अपना फोन लॉन्च करने वाला है. इसके अलावा कई दूसरी कंपनियां भी अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.

Google Pixel 8 सीरीज

गूगल अपनी पिक्सल 8 सीरीज को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro फोन लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Tensor G3 चिपसेट दिया जाएगा. साथ ही गूगल के इन फोन्स में Titan सिक्योरिटी M2 चिप भी दी जाएगी. वहीं गूगल न दोनों ही फोन्स के साथ 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट की वारंटी देगी.
 
Pixel 8 और Pixel 8 Pro में 6.2 इंच और 6.7 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलेगा. इन दोनों ही फोन्स में केवल LTPO टेक्नोलॉजी का अंतर होगा, जो कि गूगल पिक्सल प्रो में दी जाएगी. कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 8 में 50MP और 12MP का कैमरा मिलेगा. वहीं Pixel 8 Pro में 50MP और 48MP का कैमरा दिया जाएगा, ये दोनों ही फोन 4500mAh और 5000mAh की बैटरी के साथ आएंगे.

OnePlus Open

ये जानकारी वनप्लस के पहले फोल्डेबल फोन की है, जो कि 9 अक्टूबर को लॉन्च होगा. जानकारी के अनुसार वनप्लस ओपन फोन में 7.8 इंच की ऐमोलेड डिस्प्ले और 6.3 इंच की ओपन डिस्प्ले मिलेगी. जिनका रिफ्रेश रेट 120HZ होगा.
 
OnePlus Open फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा जो 16GB रैम के साथ आएगा. इस फोन में 4800mAh की बैटरी मिलेगी, जो 67W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगा. वनप्लस के इस स्मार्टफोन में हेसल ब्लेड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. इस फोन में सेल्फी के लिए 32MP+20MP और 64MP का जूमिंग सेंसर मिलेगा.

Samsung Galaxy S23 FE 

आखिर कार सैमसंग ने अपने अपकमिंग Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट अनाउंस कर दी. कंपनी ने अपने X के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट करके बताया है कि Samsung Galaxy S23 FE फोन 4 अक्टूबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा.

गैलेक्सी S23 FE में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले,12MP का फ्रंट कैमरा,Exynos चिप या स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है. स्मार्टफोन 6GB/128GB और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा होगा. मोबाइल फोन में 25W की फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4500mAh की बैटरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : 

Oppo लॉन्च करने वाला है नया Flip फोन, सैमसंग के फोन से होगा मुकाबला, जानिए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget