एक्सप्लोरर

Facebook मैसेंजर में जुड़ेगा नया फीचर, अब WhatsApp की तरह मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी लिमिट

WhatsApp की तरह अब Facebook पर भी मैसेज भेजने की लिमिट तय होगी. मैसेंजर के जरिए 5 लोगों से ज्यादा नहीं फॉर्वर्ड कर पाएंगे कोई भी मैसेज.

आजकल सोशल मीडिया साइट्स का सबसे ज्यादा यूज हो रहा है. लोग मैसेज, फोट और वीडियोज भेजने के लिए इन प्लेटफॉर्म का सबसे ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन इन साइट्स का मिसयूज भी खूब हो रहा है. लोग फेक न्यूज, भड़काऊ पोस्ट और कई तरह के आपत्तिजनक मैसेज इन साइट्स पर भेजते रहते हैं. हालांकि समय समय पर इन साइट्स पर ऐसे फीचर्स में लिमिट भी तय की जाती है ताकि इन प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग न हो पाए. फेसबुक औ व्हाट्सऐप ने कई तरह की लिमिट तय कर दी है. अब फेक न्यूज को देखते हुए Facebook ने अपने Messenger फीचर में मैसेज फॉरवर्ड करने की लिमिट तय करने का प्लान किया है. फिलहाल कंपनी ने कुछ यूजर के लिए इसे रोलआउट किया है.

Facebook Messenger पर भी तय होगी लिमिट फेसबुक पर बढ़ती फेक न्यूज और वायरल खबरों के चलते कंपनी की ओर से मैसेंजर फीचर में कुछ बदलाव किये जा रहे हैं. अब फेसबुक पर भी व्हाट्सऐप की तरह मैसेज फॉर्वर्ड करने की लिमिट तय की जाएगी. अब फेसबुक मैसेंजर के जरिए आप एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही मैसेज फारवर्ड कर पाएंगे. दरअसल ऐसा मिस इन्फॉर्मेशन और फेक न्यूज को वायरल होने से रोकने के लिए किया जा रहा है. कंपनी का मानना है कि ये हार्मफुल कॉन्टेंट को रोकने का अच्छा तरीका है.

फिलहाल फेसबुक की ओर से मैसेंजर बीटा टेस्टिंग में है, जिसके बाद इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा. नए अपडेट में आप एक मैसेज को सिर्फ पांच लोगों को भेज पाएंगे. इससे ज्यादा फॉरवर्ड करने पर आपको फॉरवर्ड लिमिट रीच्ड का नोटिफिकेशन आएगा. इसी साल मार्च में फेसबुक मैसेंजर के इस फीचर की टेस्टिंग की गई थी. अभी इसे कुछ यूजर्स के लिए जारी किया गया है. व्हाट्सऐप पर लिमिट से हुआ था फायदा.

WhatsApp पर फेक मैसेज भेजने में कमी आई

आपको बता दें कि इससे पहले साल 2018 में WhatsApp में भी फॉरवर्ड लिमिट का फीचर जोड़ा गया था. कंपनी का मानना है कि इससे मैसेज फॉरवर्ड करने में 70% तक की कमी दर्ज की गई है. इसके अलावा व्हाट्सऐप टीम भी अपने प्लेटफॉर्म पर फ्रिक्वेंट फारवर्ड मैसेज भेजने पर लिमिट लगाने की कोशिश कर रही है. साल 2019 में व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड और आईओएस ऐप के लिए Frequently Forwarded मैसेज का लेबल रोलआउट किया था. वहीं इस साल अप्रैल में WhatsApp ने भी लिमिट तय कर दी थी. इसके बाद अब फेसबुक मैसेंजर भी इस तैयारी में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget