एक्सप्लोरर

क्या ज्यादा मेगापिक्सल वाली फोटो आपके फोन स्टोरेज को जल्दी भर देगी? समझिए तस्वीर का गणित

एक पिक्सेल एक छोटा वर्ग (Square) है जो एक इमेज बनाता है. किसी इमेज में जितने अधिक पिक्सेल होंगे, उस इमेज का रिज़ॉल्यूशन उतना ही हाई होता है, लेकिन क्या साइज भी बड़ा होता है?

पिछले कुछ सालों से फोटोग्राफी की दुनिया में हाई मेगापिक्सेल कैमरों की ओर लगातार ध्यान दिया जा रहा है. मेगापिक्सेल एक इमेज में मौजूद पिक्सेल की संख्या को रेफर करता है. कहा जाता है कि ज्यादा मेगापिक्सल काउंट होने पर बेहतर इमेज क्वालिटी मिलती है. ऐसे में क्या ज्यादा मेगापिक्सेल के कैमरे से ली गई तस्वीर का साइज बढ़ जाता है? इस खबर में हम पता करेंगे कि क्या वास्तव में कैमरे के हाई मेगापिक्सेल का कैमरा फोटो का साइज भी बढ़ा देता है? क्या इससे आपका स्टोरेज ज्यादा घिरता है?

पिक्सेल क्या है?  

इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए, आइए पहले जानते हैं कि पिक्सेल क्या है? एक पिक्सेल एक छोटा वर्ग (Square) है जो एक इमेज बनाता है. किसी इमेज में जितने अधिक पिक्सेल होंगे, उस इमेज का रिज़ॉल्यूशन उतना ही हाई होता है. रिज़ॉल्यूशन एक इमेज में मौजूद पिक्सेल की संख्या है. मेगापिक्सेल एक शब्द है जो एक मिलियन पिक्सेल को दर्शाता है. ऐसे में किसी 12-मेगापिक्सेल कैमरे में 12 मिलियन पिक्सेल होते हैं.

मेगापिक्सल का इमेज साइज पर असर

जब कैमरे का मेगापिक्सेल काउंट बढ़ता है तो इमेज में मौजूद पिक्सेल की संख्या खुद बढ़ जाती है. इसका अर्थ है कि इमेज का रिज़ॉल्यूशन भी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से हाई क्वालिटी वाली इमेज मिलती है. अब रिज़ॉल्यूशन बढ़ने से इमेज का साइज भी बढ़ जाता है. ऐसा में, एक इमेज में जितने अधिक पिक्सेल होते हैं, उतना ही अधिक स्पेस वो किसी स्टोरेज का लेती है.

एग्जांपल से समझिए

उदाहरण के लिए, मान लें कि आप 10-मेगापिक्सेल कैमरे से एक इमेज लेते हैं और फिर वही इमेज 20-मेगापिक्सेल कैमरे से लेते हैं. 20-मेगापिक्सेल कैमरे से ली गई फ़ोटो में अधिक पिक्सेल होंगे, जिस वजह से हाई रिज़ॉल्यूशन वाली इमेज मिलेगी. अधिक पिक्सेल होने की वजह से इमेज का आकार भी बड़ा होगा. ऐसे में, 20 मेगापिक्सल की फोटो आपके कैमरे के मेमोरी कार्ड में ज्यादा जगह लेगी. इस वजह से ही अगर किसी फोन का कैमरा 200 MP का है तो कंपनी डिफॉल्ट उसे कम मेगापिक्सल पर सेट करके देती है. हालांकि, आप मैन्युअल 200MP की तस्वीर खींच सकते हैं.

यह भी पढ़ें - बॉस को बिना बताएं अमेजन, गूगल, ट्विटर और मेटा में छिपकर चैट जीपीटी से हो रहा काम, जरा ये मजेदार रिपोर्ट पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget