एक्सप्लोरर

सावधान! Mozilla Firefox में आई बड़ी खामी, डेटा चुरा सकते हैं हैकर्स, सरकार ने बताया बचने का तरीका

साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने अपनी चेतावनी में कहा है कि फ़ायरफ़ॉक्स 131 से पहले के वर्जन, थंडरबर्ड 128.3 और 131 से पहले के वर्जन, और फ़ायरफ़ॉक्स ESR 128.3 और 115.16 से पहले के वर्जन रिस्की हैं.

Mozilla Firefox, CERT-In Warning: वेब ब्राउजर मोजिला फायरफॉक्स पर बड़ी खामी का अपडेट सामने आया है. भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी, कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र को लेकर चेतावनी जारी की है. CERT-In का कहना है कि इन खामियों का फायदा उठा हैकर्स आपके कंप्यूटर पर हमला कर सकते हैं और डेटा चुरा सकते हैं. ये दिक्कत फायरफॉक्स के पुराने वर्जन, थंडरबर्ड ईमेल और ESR वर्जन में भी सामने आई है.

साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने अपनी चेतावनी में कहा है कि फ़ायरफ़ॉक्स 131 से पहले के वर्जन, थंडरबर्ड 128.3 और 131 से पहले के वर्जन, और फ़ायरफ़ॉक्स ESR 128.3 और 115.16 से पहले के वर्जन बहुत रिस्की हैं. इन खामियों का हैकर्स फायदा उठा सकते हैं और आपके ब्राउज़र की सुरक्षा पर सेंध लगा सकते हैं. इतना ही नहीं, हैकर्स फर्जी वेबसाइट के जरिए भी आपके डाटा को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

गलत फाइल डाउनलोड करवा सकते हैं हैकर्स

CERT-In के मुताबिक, हैकर्स धोखे से अपसे गलत फाइल डाउनलोड करवा सकते हैं. इसके अलावा, क्लिकजैकिंग के जरिए आपको सिस्टम पर हमला भी कर सकते हैं.  CERT-In ने अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए, फ़ायरफ़ॉक्स और थंडरबर्ड यूज़र्स को तुरंत अपना सॉफ्टवेयर अपडेट करने को कहा है. कुछ खास तरह के वेब ट्रांसपोर्ट रिक्वेस्ट भेजकर हैकर्स आपके सिस्टम पर डेनियल-ऑफ-सर्विस (DoS) अटैक कर सकते हैं. इसका मतलब है कि ये हैकर्स आपके कंप्यूटर या सर्वर को इतने सारे भेजेंगे कि वो काम करना बंद कर देगा और आप उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. 

ऐसे करें सॉफ्टवेयर अपडेट

सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए आप सबसे पहले फायरफॉक्स या थंडरबर्ड में मेनू खोलें. इसके बाद Help' सेक्शन में जाएं और फिर 'About Firefox' या 'About Thunderbird' पर क्लिक करें. यहां अपडेट को डाउनलोड और इंस्टॉल करें. अपडेट पूरा होने पर आपको एक हरा निशान दिखेगा. इसके बाद आप सुरक्षित तरीके से ब्राउजर यूज कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें-

Best 5G Smartphone Under 10K: अभी नहीं तो कभी नहीं! फेस्टिव सीजन में बेहद सस्ते में मिले रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget