एक्सप्लोरर

Flipkart सेल में इतने रुपये में मिल रहा Motorola One Fusion+, इस फोन से होगी टक्कर

Motorola One Fusion+ एक बार फिर सेल में बिकने जा रहा है. आज ग्राहक इस फोन को फ्लिपकार्ट पर जाकर खरीद सकते हैं. इससे पहले वाली सेल में ये फोन कुछ ही देर में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था.

नई दिल्ली: हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला के वन फ्यूजन प्लस फोन का भारत में क्रेज देखने को मिल रहा है. रिसेंट सेल में ये फोन बहुत ही कम समय में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. वहीं अब एक बार फिर आज ये फोन फ्लिपकार्ट पर सेल में अवेलेबल होगा. इस फोन को पॉप अप कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था.

फ्लिपकार्ट की सेल में इस फोन को आप 17,499 रुपये में खरीद सकते हैं. इससे पहले ये फोन सेल में 16,999 खरीदा जा रहा था. वहीं अब इस फोन पर 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस फोन को एक ही वेरिएंट 6GB + 128GB में लॉन्च किया गया है.

डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

Motorola One Fusion+ में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. आपको बता दें कि परफॉरमेंस के हिसाब से यह प्रोसेसर काफी अच्छा माना जाता है. इस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट का बटन भी दिया गया है

पावर के लिए फोन में 5,000 mAh की बैटरी लगी है जोकि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक, डुअल सिम और USB टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं. इस फोन का वजन 210 ग्राम है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है.

Honor 9X Pro से होगा सीधा मुकाबला

Motorola One Fusion+ का सीधा मुकाबला Honor 9X Pro से होगा. इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है. इसमें 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है. परफॉरमेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर HiSilicon Kirin 810 प्रोसेसर दिया गया है.

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पर आधारित EMUI 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. जबकि सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया है. Honor 9X Pro में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है, जबकि कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं.

ये भी पढ़ें

6 हजार रुपये तक सस्ता हुआ Realme का ये फोन, Motorola के इस फोन से है मुकाबला WhatsApp trick: आप मैसेज भी पढ़ लेंगे और सेंडर के पास ब्लू टिक भी नहीं जाएगा, बस करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget