एक्सप्लोरर

Moto G24: बेहद कम कीमत में एक और बजट स्मार्टफोन होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Moto Smartphone: मोटोरोला कंपनी बजट सेगमेंट में अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं.

Motorola: मोटोरोला कंपनी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत सारी जी सीरीज के स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने वाली है. आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ ही दिन पहले भारत में Moto G34 5G को बजट रेंज में लॉन्च किया है. अब कंपनी Moto G24, Moto G24 Power, और Moto G04 को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

कई बजट फोन लॉन्च करने की तैयारी

मोटो के इन तीनों स्मार्टफोन को बहुत सारी वेबसाइट्स पर सर्टिफिकेशन के लिए स्पॉट किया गया है. Moto G24 Power को एक यूरोपियन रिटेलर वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है.

लोकप्रिय टिप्स्टर इवान ब्लैस ने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर Moto G24 स्मार्टफोन के रेंडर्स का खुलासा किया था. अब एक अन्य टिप्स्टर सुधांशु अम्भोर ने भी एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर Moto G24 फोन के स्पेसिफिकेशन्स, रेंडर्स और कीमत का खुलासा किया है. इस फोन के लीक स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत को देखकर पता चलता है कि यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने वाला है.

Moto G24 के लीक स्पेक्स और कीमत

लेनोवो के ब्रांड मोटोरोला ने अपने इस फोन को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के वेरिएंट में पेश करने का फैसला किया है. यह एक सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसकी यूरोप में कीमत में EUR 169 यानी करीब 15,340 रुपये होगी. हालांकि, यह कीमत भारत समेत अलग-अलग देशों के टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

इस फोन में 6.56 इंच की आईपीएल एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया जाएघा, जो 1612 x 720 पिक्सल के एचडी प्लस रेजॉल्यूशन के साथ आएगा. इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है, और सेल्फी कैमरा के लिए स्क्रीन पर सेंटर्ड पंट होल कटआउट मौजूद रहेगा.

  • बैक कैमरा: इस बजट स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, और 2MP का सेकेंडरी कैमरा स्पॉट किया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.
  • प्रोसेसर: इस फोन में 12mn का MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट दिया जाएगा. जो Mali G52 MP2 जीपीयू के साथ मिलकर फोन को चलाएगा.
  • बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट होने की उम्मीद की जा रही है.
  • कनेक्टिविटी: इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल नैनो-सिम सपोर्ट, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.0 जैसे कई खास फीचर्स मौजूद रहेंगे.
  • अन्य: इन सबके अलावा इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, और  Dolby Atmos सपोर्ट जैसे कई खास फीचर्स भी मौजूद रहेंगे.
  • कलर्स: मोटोरोला अपने इस बजट फोन को ब्लैक, ग्रीन और पिंक कलर में लॉन्च करने वाला है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर जल्द चैटिंग के अलावा फाइल्स भी ट्रांसफर कर पाएंगे आप, इन यूजर्स को मिला नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget