एक्सप्लोरर

डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Moto E7, इन स्मार्टफोन्स से होगा सीधा मुकाबला

Moto E7 को कस्टमर्स दो कलर वेरिएंट मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज में खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गई है.

स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने बुधवार को भारत में एक नए स्मार्टफोन Moto E7 को लॉन्च किया, जिसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गई है. कस्टमर्स इश स्मार्टफोन को 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. इसे दो कलर वेरिएंट मिस्टी ब्लू और ट्विलाइट ऑरेंज में पेश किया गया है.

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है, "मोटोरोला के ई सीरीज वाले स्मार्टफोन दुनियाभर के उन स्मार्टफोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मशहूर है, जिनमें नए जमाने के डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स साथ गुणवत्ता को सुधारने की चाहत है."

Moto E7 के फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो स्मार्टफोन में 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है.यह डिवाइस ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 एसओसी द्वारा संचालित है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 610 जीपीयू है. इसके अलावा, फोन में 4जीबी रैम और 64 जीबी रोम मेमोरी और इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड का उपयोग करके 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48 एमपी का प्राइमरी सेंसर है और एफ/2.4 लेंस के साथ 2एमपी का सेकेंडरी सेंसर है.फोन में आगे की ओर 8एमपी का सेल्फी कैमरा है जिसे एफ/2.2 लेंस के साथ पेयर किया गया है.

इनसे होगी टक्कर...

Redmi 8A Dual

बजट सेगमेंट में Redmi 8A Dual एक अच्छा विकल्प है. ये दो वेरिएंट में अवेलेबल है. इसके 2 GB रैम +32 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है जबकि 3 GB रैम +32 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये रखी है.

Redmi 8A Dual के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.22 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले लगा है जिसका रिजॉल्यूशन 1520x720 पिक्सल है. स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है.

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं. जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है.

realme C2

इस फोन की कीमत 6,499 (2GB+16GB) रुपये से शुरू होती है. फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13MP + 2MP का रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है. वहीं परफॉरमेंस के लिए इसमें मीडियाटेक P22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इस फोन में 4,000 mAh की बैटरी मिलेगी.

एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन से डेटा डिलीट करना न भूलें, जानिए फोन चोरी होने पर भी कैसे डिलीट करें डेटा Google Drive इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, डेटा स्टोरेज को लेकर हुआ ये बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget