एक्सप्लोरर

लॉन्च से पहले Samsung Galaxy Z Fold7 और Flip7 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक! मिलेगा Snapdragon चिपसेट

Samsung के अपकमिंग Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत का खुलासा हुआ था.

Samsung Galaxy Z Fold 7 and Flip 7: Samsung के अपकमिंग Galaxy Z Fold7 और Galaxy Z Flip7 को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में इन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत का खुलासा हुआ था, जिसमें कहा गया था कि इनकी कीमतें पिछले मॉडल्स के समान होंगी. हालांकि, यह खबर यूजर्स के लिए अच्छी या बुरी, दोनों हो सकती है, एक तरफ इन्फ्लेशन के चलते कीमतें बढ़ने की आशंका थी, वहीं दूसरी तरफ सस्ते फोल्डेबल डिवाइसेज की उम्मीदें लगातार पूरी नहीं हो रही हैं.

लीक्स में हुआ खुलासा

अब नए लीक्स में Galaxy Z Fold7 और Flip7 के मेमोरी और स्टोरेज ऑप्शंस सामने आए हैं, साथ ही एक दिलचस्प जानकारी भी मिली है. Fold7 दुनियाभर में सिर्फ Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा. Galaxy Z Fold7 सिर्फ Snapdragon चिपसेट और तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ बाजार में लॉन्च हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy Z Fold7 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा और यह वर्ल्डवाइड एक ही चिपसेट के साथ आएगा.

Expected Specifications

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए डिवाइस को कंपनी 12GB RAM (सिर्फ एक वेरिएंट) और 256GB, 512GB और 1TB जैसे स्टोरेज ऑप्शंस के साथ बाजार में लॉन्च कर सकती है. इसका मतलब यह हुआ कि Fold7 का मेमोरी और स्टोरेज कन्फ़िगरेशन Fold6 के समान होगा, लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें नया Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलेगा.

Galaxy Z Flip7: Exynos और Snapdragon दोनों चिपसेट?

Flip7 को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनमें कहा गया था कि Samsung कुछ बाजारों में इसे अपने Exynos 2500 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है. हालांकि, कुछ मार्केट्स में यह Snapdragon चिपसेट के साथ भी आ सकता है.

संभावित स्पेसिफिकेशन

इस फोन को कंपनी 12GB RAM और 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ बाजार में पेश कर सकती है. Flip6 के कुछ वेरिएंट्स 128GB स्टोरेज के साथ भी आए थे, लेकिन नई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 128GB मॉडल को हटा दिया गया है. अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं, तो Galaxy Z Fold7 पूरी दुनिया में सिर्फ Snapdragon चिपसेट के साथ आएगा, जबकि Flip7 के कुछ बाजारों में Exynos 2500 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. साथ ही, Flip7 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट हटाया जा सकता है, जिससे बेस मॉडल की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

आ गया Netflix का नया अपडेट! अब एक क्लिक में डाउनलोड हो जाएगी पूरी Web Series, जानें तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget