एक्सप्लोरर

कोरोना के दौर में सैनिटाइजर के इस्तेमाल से खराब हो रहे स्मार्टफोन, जानिए- कैसे करें बचाव?

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानों में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें फोन की स्क्रीन से लेकर इसके ईयरफोन जैक और कैमरा लेंस तक खराब हुए हैं.

दुनियाभर में सैनिटाइजर का इस्तेमाल कई सालों से हो रहा है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने इसे हर किसी की जुबान और हाथों तक पहुंचा दिया है. हर कोई सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त करने की कोशिश कर रहा है. लोग न सिर्फ अपने हाथों को बल्कि सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली डिवाइस यानी अपने मोबाइल फोन को भी इससे साफ कर रहे हैं, लेकिन इसके अब गंभीर परिणाम दिख रहे हैं.

स्क्रीन, लेंस पर पड़ रहा असर

खुद को वायरस से बचाने के लिए लोग मास्क पहनने के साथ ही सैनिटाइजर अपने हाथों पर लगा रहे हैं. वहीं अक्सर हमारे हाथों में रहने वाला मोबाइल फोन भी इस वायरस का कारण बन सकता है और इसलिए कई लोग इस पर भी सैनिटाजर लगा रहे हैं, लेकिन इसके कारण मोबाइल फोन में खराबी की शिकायतें सामने आई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों ने अपने फोन में खराबी की शिकायत की, जिनका कारण डिवाइस को साफ करने के लिए हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल माना जा रहा है. मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानों में ऐसे मामले आए हैं, जिनमें फोन की स्क्रीन से लेकर इसके ईयरफोन जैक और कैमरा लेंस तक खराब हुए हैं.

सैनिटाइजर में एल्कोहॉल होता है, जिसके कारण ये वायरस को खत्म करने में मदद करता है, लेकिन मोबाइल फोन पर सैनिटाइजर लगाने के कारण ये स्पीकर और माइक्रोफोन वाली जगहों से हैंडसेट के अंदर पहुंच जाता है और उसमें मौजूद सर्किट और चिप को नुकसान पहुंचाता है.

फोन की सफाई भी जरूरी

हालांकि फोन को साफ करना भी जरूरी है, क्योंकि ये लगातार हमारे हाथों में रहता है और कई बार ये खतरनाक वायरस और बैक्टीरिया का वाहक बन जाता है. ऐसे में बेहद समझदारी और सतर्कता से इसकी सफाई जरूरी है.

इसके लिए एक छोटा सा कपड़ा लेकर उसपर एक बूंद सैनिटाइजर डालना चाहिए और फिर एक सीध में फोन की स्क्रीन और उसके बैक पैनल को साफ करना चाहिए. कभी भी इसे माइक्रोफोन, स्पीकर या चार्जिंग/इयरफोन जैक के पास न ले जाएं.

इसके अलावा मेडिकल स्टोर से जाकर मेडिकल वाइप्स लिए जा सकते हैं, जिनमें सैनिटाइजर जैसे लक्षण होते हैं. ये आम तौर पर हाथ साफ करने में इस्तेमाल होते हैं, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ फोन की सफाई में भी इनका इस्तेमाल हो सकता है. ये एक आसान जरिया भी है.

ये भी पढ़ें फीचर्स में कमाल ये हैं 5 बेस्ट बजट स्मार्टफोन, कीमत जेब पर भारी नहीं अपने Twitter अकाउंट को हैकर्स से रखना चाहते हैं सुरक्षित तो अपनाएं ये बेहद जरूरी टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget