एक्सप्लोरर

बजट के बाद कितना सस्ता हुआ मोबाइल और चार्जर? ₹24 हजार वाले फोन को अब कितने रुपये में ले सकेंगे

Budget 2024: अब मोबाइल और चार्जर की खरीद पर लोगों को 5% कम देने होंगे. ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि 5% की कमी आने के बाद फोन और चार्जर को कितने रुपये में खरीदा जा सकेगा.

Mobile And Charger Custom Duty: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट पेश कर दिया है. बजट भाषण के दौरान उन्होंने मोबाइल फोन और चार्जर की कीमतें घटाने की बात कही. उन्होंने बताया कि मोबाइल और चार्जर पर सरकार ने कस्टम ड्यूटी 20% से कम करके 15% कर दिया है. इसका मतलब है कि अब मोबाइल और चार्जर की खरीद पर लोगों को 5% कम देने होंगे. ऐसे में आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि 5% की कमी आने के बाद फोन और चार्जर को कितने रुपये में खरीदा जा सकेगा. आइए इस बारे में जानते हैं.  

मान लीजिए कि आप जो फोन खरीदने वाले हैं उसकी कीमत 20 हजार रुपये है. इसपर पहले 20% ड्यूटी लगती थी. मतलब 20 हजार रुपये के हिसाब से 4 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी लगने के बाद इस फोन की कीमत 24000 रुपये हो जाती है. लेकिन अब 5% की कटौती कर दी गई है. यानी कि 20 हजार रुपये के फोन पर 15% कस्टम ड्यूटी लगेगी. ऐसे में अगर 20 हजार रुपये के हिसाब से 15% कस्टम ड्यूटी लगाते हैं तो 3 हजार रुपये बनता है. इसका मतलब है कि आपके फोन की कीमत 23 हजार रुपये हो जाएगी. पते की बात ये है कि जिस फोन को खरीदने के लिए आपको 24 हजार रुपये देने पड़ते, उसे खरीदने के लिए अब आपको 23 हजार रुपये देने पड़ेंगे. यानी कि आपके एक हजार रुपये बचेंगे. 

कितने में मिलेंगे चार्जर?

मोबाइल फोन की तरह चार्जर पर भी अब 15% कस्टम ड्यूटी लगेगी. मान लीजिए अगर आपके चार्जर की कीमत 1 हजार रुपये है. अगर इसपर 20% की कस्टम ड्यूटी लगती है तो 1000 रुपये का 20% बनता है 200 रुपये. यानी आपको एक चार्जर के 1200 रुपये खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब 15% कस्टम ड्यूटी के हिसाब से 1150 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. कुल मिलाकर 20 हजार रुपये के फोन को खरीदने वाले ग्राहक को 1000 रुपये का फायदा होगा और 1 हजार रुपये का चार्जर खरीदने पर 50 रुपये का फायदा होगा.

ये भी पढ़ें-

Jio Bharat J1 4G: 1799 रुपये में बड़ी स्क्रीन, UPI सपोर्ट और लाइव टीवी, जियो ने लॉन्च किया नया 4जी फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा

वीडियोज

Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | Trump Tariff | Parliament Session | SIR | Naravane Book | Congress
Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 30 से ज्यादा घरों को फूंका | Breaking
Parliament Session: 'तीन दिन का अल्टीमेटम दे', अविश्वास प्रस्ताव पर बोली TMC | OM Birla
Parliament Session: सदन में Rahul Gandhi को नहीं बोलने देने पर स्पीकर Om Birla की बढ़ी मुश्किलें ?
Border 2 | Nidhi Dutta ने Border 2 की Star cast पर दी जानकारी। Ahan Shetty, Varun Dhawan, Sunny पाजी और बहुत कुछ।

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान की BNP या जमात-ए-इस्लामी... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
BNP या जमात... बांग्लादेश में किसकी बनेगी सरकार? ओपिनियन पोल ने पूरी दुनिया को चौंकाया
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
सामने आए तेज प्रताप यादव के पहले 'जयचंद', अनुष्का संग मामा का रिश्ता जोड़ने पर भड़के मुकेश रोशन
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
क्या पति की मर्जी के बगैर खुला से शादी खत्म कर सकती है मुस्लिम महिला? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं', IND vs PAK मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने उगला जहर; जानें अब क्या कहा
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
'नागिन 7' में ड्रैगन बन कदम रखेंगी ये एक्ट्रेस, किरदार को लेकर तोड़ी चुप्पी
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
कैसे हटाए जाते हैं लोकसभा स्पीकर? ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, आगे क्या होगा?
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
छात्रों को बड़ी राहत, UP बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 की तारीख बढ़ाकर 13 फरवरी
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Embed widget