एक्सप्लोरर

पवन दावुलुरी बने Microsoft Windows के चीफ, IIT मद्रास से कर चुके हैं ग्रेजुएशन

Pavan Davuluri Profile: पवन दावुलुरी आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन कर चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, पवन माइक्रोसॉफ्ट के साथ पिछले 23 सालों से काम कर रहे हैं.

Microsoft Windows New Chief:  आईआईटी मद्रास से पढ़ाई करने वाले पवन दावुलुरी को Microsoft में नई जिम्मेदारी दी गई है. पवन दावुलुरी को Microsoft के Windows और Surface का प्रमुख बनाया गया है. इससे पहले यह जिम्मेदारी Panos Panay के पास थी. पनोस पनोय ने अमेजन में शामिल होने के लिए पिछले साल ही माइक्रोसॉफ्ट विंडोज का पद छोड़ दिया था. अब पवन विंडोज के साथ ही सरफेस की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. 

अमेजन में शामिल होने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज और सरफेस ग्रुप्स को 2 अलग-अलग प्रमुखों के हवाले कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, पवन दावुलुरी आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन कर चुके हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पवन माइक्रोसॉफ्ट के साथ पिछले 23 सालों से काम कर रहे हैं. यहां से ग्रेजुएशन के बाद पवन दावुलुरी ने मेरीलैंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की, जिसके बाद से ही ये माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ गए. बताया जा रहा है कि दावुलुरी अब कंपनी में राजेश झा को रिपोर्ट करेंगे.

पवन दावुलुरी की पोस्ट के बारे में ऐसे मिली जानकारी

दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के हेड और एक्सपीरियंस एंड डिवाइसेस का पद संभालने वाले राजेश झा के इंटरनल लेटर से ही पवन दावुलुरी की पोस्ट के बारे में जानकारी हासिल हुई है. इंटरनल लेटर में पवन दावुलुरी के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि कंपनी ने पवन दावुलुरी की माइक्रोसॉफ्ट में नियुक्ति का फैसला किया है.

मेल में कहा गया है कि पवन दावुलुरी के पद संभालने से हम नये एआई युग के लिए विंडोज क्लाइंट और क्लाउड के उपकरणों के निर्माण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने में सक्षम होंगे. दावुलुरी इस टीम को हेड करेंगे और मुझे रिपोर्ट करेंगे. इसके अलावा शिल्पा रंगनाथन और जेफ जॉनसन और उनकी टीमें सीधे पवन को रिपोर्ट करेंगी. विंडोज टीम एआई, सिलिकॉन और माइक्रोसॉफ्ट एआई टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगी. 

यह भी पढ़ें:-

WhatsApp में आ रहा एक नया फीचर, फोटो-वीडियो की क्वालिटी को खुद कर पाएंगे कंट्रोल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget