एक्सप्लोरर

WhatsApp में आ रहा एक नया फीचर, फोटो-वीडियो की क्वालिटी को खुद कर पाएंगे कंट्रोल

WhatsApp: व्हाट्सऐप में एक नया फीचर आने वाला है. इस फीचर के जरिए यूज़र्स व्हाट्सऐप से सेंड या रिसीव करने वाले फोटो और वीडियो क्वालिटी को मैनेज कर पाएंगे.

WhatsApp: व्हाट्सऐप अपने ऐप को लगातार बेहतर करने के लिए इसमें बहुत सारे खास फीचर्स को जोड़ता जाता है. व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स की जरूरत को समझता है और उन्हीं के हिसाब से अपने फीचर में बदलाव या नए फीचर को एड करता जाता है. शायद, इसी वजह से व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. इस बार भी व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में बड़े काम का फीचर रोलआउट करना शुरू किया है.

व्हाट्सऐप का नया फीचर

व्हाट्सऐप के बहुत सारे यूज़र्स अपने अकाउंट से किसी को फोटो या वीडियो सेंड करने से पहले उसकी क्वालिटी को कंट्रोल करना चाहते हैं. यूज़र्स सेंड करने से पहले भी फोटो या वीडियो की क्वालिटी को कम या ज्यादा करना चाहते हैं, लेकिन यूज़र्स ऐसा कर नहीं पाते हैं. इस वजह कभी हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो की वजह से यूज़र्स का फोन स्टोरेज भर जाता है, जिसकी जरूरत नहीं थी. वहीं, कभी-कभी किसी फोटो या वीडियो को हाई क्वालिटी में देखने की जरूरत होती है, लेकिन उसके लिए यूज़र्स को थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके इमेज या वीडियो की क्वालिटी को हाई या लो करना पड़ता है.

व्हाट्सऐप अब अपने यूज़र्स की इस परेशानी को दूर करने जा रहा है. व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड वर्ज़न के यूज़र्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है. इस फीचर का नाम मीडिया अपलोड क्वालिटी है. कंपनी ने इसे एंड्रॉयड यूज़र के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है. आपको अपने फोन में व्हाट्सऐप को अपडेट करना होगा, जिसके बाद आप इस फीचर का फायदा उठा पाएंगे. 

मीडिया क्वालिटी के लिए दो विकल्प

हालांकि, अगर आपके फोन में व्हाट्सऐप को अपडेट करने के बाद भी यह फीचर ना मिले तो आपको कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. उसके बाद आप फिर से अपने फोन में व्हाट्सऐप को अपडेट करेंगे तो आपको भी इस फीचर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी.

इस स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि कैसे यूज़र्स अब व्हाट्सऐप से किसी फोटो या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी क्वालिटी को स्टैंडर्ड या एचडी में बदल सकते हैं. स्टैंडर्ड क्वालिटी में लिखा हुआ है कि यह तेजी से सेंड हो जाएगा और इसका साइज भी छोटा होगा. वहीं, एचडी में लिखा है कि यह धीरे से सेंड होगा और 6 गुना बड़े साइज का हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget