एक्सप्लोरर

नोएडा में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लगाएगी माइक्रोसॉफ्ट, 103 करोड़ रुपये की 60 हजार वर्गमीटर जमीन खरीदी

नोएडा विकास प्राधिकरण की चीफ एग्जीक्यूटिव ऋतु महेश्वरी ने बताया कि योजना की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि एक माह के अंदर जमा करानी है. बाकी 60 प्रतिशत धनराशि 8 छमाही किस्तों में कंपनी को देनी होगी.

दुनिया की मशहूर सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर में प्रोजेक्ट लगाएगी. इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित कर दी है. सेक्टर 145 में एक स्कूल के लिए भी नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित की है. नोएडा विकास प्राधिकरण की चीफ एग्जीक्यूटिव ऋतु महेश्वरी ने बताया कि दुनिया की पॉपुलर सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को नोएडा के सेक्टर 145 में 60 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है. उन्होंने बताया कि इस जमीन की कीमत 103 करोड़ रुपये है.

नोएडा में लगेगा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माहेश्वरी ने बताया कि कंपनी भारत में अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नोएडा मे लगाएगी. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की ओर से नोएडा में निवेश को लेकर काफी दिनों से बातचीत चल रही थी. इसी कड़ी में इंस्टीट्यूश्नल प्लॉट्स के प्रोजेक्ट के चौथे चरण आईटी और आईटी इनेबल सर्विसेज के उपयोग के लिए सेक्टर 145 के प्लॉट नंबर ए-01 और ए-02 में कुल 60 हजार वर्ग मीटर जमीन का आवंटन माइक्रोसॉफ्ट इंडिया (आरएंडी) प्राइवेट लिमिटेड को किया गया है.

एक महीने में देनी होगी 40 फीसदी रकम ऋतु महेश्वरी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के नोएडा में प्रोजेक्ट लगाने से सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अन्य कंपनियां भी नोएडा की तरफ आकर्षित होंगी. उन्होंने बताया कि योजना की शर्तों के तहत 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि एक माह के अंदर जमा करानी है. बाकी 60 प्रतिशत धनराशि 8 छमाही किस्तों में कंपनी को देनी होगी.

पांच साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए पांच साल का समय प्राधिकरण देगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिव शिक्षा समिति को सेक्टर 145 में स्कूल के लिए जमीन आवंटित की गई है. इससे प्राधिकरण को 24. 63 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे.

ये भी पढ़ें

Smartphone की बढ़ानी है स्पीड, तो अपनाएं ये ट्रिक्स Samsung Galaxy F12 इस दिन भारत में करने जा रहा एंट्री, samsung isocell टेक्नोलॉजी से लैस होगा कैमरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
भारतीय कंपनियों के लिए Cyber Risk अलर्ट, 96 पर्सेंट फर्म्स पर असर
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज
Facebook खोलते ही दिखेंगे फुल-स्क्रीन वीडियो, Meta बदल रहा App का अंदाज

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'आज मैं जो कुछ हूं...', पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट, जानें
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'जब मैंने गुजरात के CM की शपथ ली तो...'
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- 'मैंने कभी नहीं सोचा ये पड़ाव आएगा'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' अब OTT पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'आवारापन 2' अब ओटीटी पर फ्री में होगी स्ट्रीम, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
'मुझे अभी से नींद आ रही है... अक्षर की आंखे लाल हो गई...' पहला मैच जीतकर बोले श्रेयस अय्यर
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget