एक्सप्लोरर

अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

सोलर सेक्टर में आने वाला है एक बहुत बड़ा बदलाव. अमेरिकी कंपनियों की नई तकनीक से अब कम जगह में ज्यादा बिजली और लंबी उम्र वाले पैनल मिलने वाले हैं. आखिर क्या है यह तकनीक जान लीजिए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अमेरिकी कंपनियों ने एडवांस टैंडम सोलर पैनल बाजार में उतारे हैं.
  • ये पैनल पेरोव्हस्काइट-सिलिकॉन टैंडम तकनीक पर आधारित, डबल परत वाले हैं.
  • पारंपरिक पैनलों से 25-40% अधिक बिजली पैदा करते हैं ये.
  • नई इंजीनियरिंग ने इनकी एफिशिएंसी और मजबूती में काफी सुधार किया है.

दुनिया भर में सभी लोगों के घरों में कई ऐसा उपकरण मौजूद होते हैं जो सिर्फ बिजली से चलते हैं. जिन घरों में बहुत ज्यादा बिजली इस्तेमाल की जाती है उन घरों का बिजली बिल काफी आता है. इसी परेशानी से बचने के लिए अब बहुत से घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल करवाए जा रहे हैं. भारत में इसके लिए पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी चलाई जा रही है. जिसमें सोलर पैनल इंस्टॉल करवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है. सोलर पैनल तकनीक में भी अब बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

पारंपरिक सिलिकॉन सोलर पैनल की जगह अब बढ़ती बिजली की मांग को पूरा करने के लिए अमेरिकी टेक और एनर्जी कंपनियां मिलकर ऐसे एडवांस सोलर पैनल बाजार में उतार रही हैं. जो पारंपरिक पैनलों के मुकाबले काफी ज्यादा बिजली बनाते हैं और उनकी उम्र भी बहुत लंबी होती है.  चलिए आपको बताते हैं कि इन नए सोलर पैनलों में ऐसा क्या खास है और यह कैसे पुराने मॉडल्स से बिल्कुल अलग साबित हो रहे हैं.

कैसे काम करेगी नई टैंडम सोलर टेक्नोलाॅजी?

इन नए और एडवांस्ड सोलर पैनलों के पीछे जो सबसे बड़ी तकनीक काम कर रही है. उसे पेरोव्हस्काइट-सिलिकॉन टैंडम तकनीक कहा जाता है. पारंपरिक सोलर पैनल में सिर्फ एक ही परत होती है. लेकिन इन नए टैंडम पैनलों में दो अलग-अलग लाइट-एब्जॉर्बिंग लेयर्स को आपस में जोड़ा जाता है. ऊपर वाली परत पेरोव्हस्काइट क्रिस्टल की होती है.

जो धूप के हाई-एनर्जी स्पेक्ट्रम को खींचती है जबकि नीचे पारंपरिक सिलिकॉन लेयर होती है जो बची हुई रोशनी को कैप्चर करती है. इस डबल परत की वजह से यह पैनल सूरज की किरणों का बहुत बड़ा हिस्सा बिजली में बदल देते हैं. जिससे इनकी एफिशिएंसी पुरानी तकनीक के मुकाबले 25 से 30 प्रतिशत तक ज्यादा बढ़ जाती है.


अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

40 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली पैदा करेंगे

इन नए अमेरिकी सोलर पैनलों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह कम जगह में भी बहुत ज्यादा पावर जनरेट करने की क्षमता रखते हैं. पारंपरिक पैनलों के मुकाबले यह उतनी ही जगह में लगभग 25 से 40 प्रतिशत तक ज्यादा बिजली पैदा कर देते हैं. जिससे कम पैनल्स में ही आपकी सारी जरूरतें पूरी हो जाती हैं. इसके अलावा पहले पेरोव्हस्काइट मटेरियल को लेकर यह चिंता जताई जाती थी कि नमी और गर्मी पाकर वह जल्दी खराब हो जाता है.

लेकिन अमेरिकी कंपनियों ने नई इंजीनियरिंग और प्रोटेक्शन कोटिंग के जरिए इस कमजोरी को पूरी तरह दूर कर लिया है. अब लेबोरेटरी और फील्ड टेस्ट में यह साबित हो चुका है कि यह नए टैंडम पैनल लंबी धूप, बारिश और खराब मौसम में भी बिना किसी दिक्कत के टिके रहते हैं और इनका सालाना डिग्रेडेशन एक प्रतिशत से भी कम होता है.


अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी

यह भी पढ़ें: हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

कितने फायदेमंद यह नए सोल पैनल?

अगर बात लागत की जाए तो शुरुआती दौर में इन मार्डन टैंडम सोलर पैनलों को बनाने की लागत पारंपरिक सिलिकॉन पैनलों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा जरूर होती है. लेकिन इनका बड़ा फायदा यह है कि यह प्रोजेक्ट की कुल लागत को काफी हद तक कम कर देते हैं. बड़ी इमारतों पर जब कम पैनल लगाकर ही ज्यादा बिजली मिलने लगती है तो इंस्टॉलेशन, वायरिंग और जमीन का खर्च अपने आप बहुत घट जाता है. 

अमेरिका की कई बड़ी कंपनियां अब इसे कमर्शियल और यूटिलिटी स्केल पर बड़े पैमाने पर उतारने की तैयारी कर रही हैं, जिससे आने वाले कुछ सालों में यह तकनीक हर घर तक आसानी से पहुंच सकेगी. कुल मिलाकर देखा जाए तो यह नई जनरेशन के सोलर पैनल भविष्य में बिजली के बिल से पूरी तरह आजादी दिला सकता है और रिन्यूएबल एनर्जी को एक नए मुकाम पर ले जा सकता है.

यह भी पढ़ें: iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget