एक्सप्लोरर

पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?

पुराने फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए WhatsApp की तरफ से बड़ी चेतावनी सामने आ रही है. अगर आपके पास भी पुराना डिवाइस है तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है. आखिर क्या है पूरा मामला और इससे कैसे बचें जान लें?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अपना ऑपरेटिंग सिस्टम जांचें, चैट बैकअप लें या नया फोन खरीदें।

WhatsApp हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. जिसके बिना एक दिन भी बिताना किसी के लिए मुमकिन नहीं लगता है. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक दोस्तों से चैट करना, वीडियो कॉल करना और जरूरी ऑफिस के डॉक्युमेंट्स भेजना सब कुछ इसी ऐप पर टिका रहता है. लेकिन अगर आप भी अभी तक कोई बहुत पुराना स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.

कंपनी समय-समय पर अपने ऐप को और ज्यादा सेफ और फास्ट बनाने के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट लाती रहती है. जिसकी वजह से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस पीछे छूट जाते हैं. Meta ने कहा हैं कि आने वाले दिनों में कई पुराने Android और iPhone मॉडल पर WhatsApp का सपोर्ट हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है. अगर आपके पास भी पुराना फोन है तो बिना देर किए जान लें कि आपको वक्त रहते क्या कदम उठाने चाहिए.

किन Phones में बंद हो सकता है WhatsApp?

WhatsApp हर साल की तरह इस बार भी उन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन्स की लिस्ट तैयार कर रहा है जो अब लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच को सपोर्ट नहीं कर पाते हैं. जब कोई फोन बहुत पुराना हो जाता है. तो उसमें नए एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी फीचर्स और AI टूल्स को चलाना तकनीकी रूप से नामुमकिन हो जाता है. कंपनी का मकसद करोड़ों यूजर्स के पर्सनल डेटा और चैट को हैकर्स से बचाना होता है. 

जिसके लिए मजबूत सॉफ्टवेयर का होना बहुत जरूरी है. अगर आपका एंड्रॉइड फोन किसी पुराने वर्जन पर चल रहा है या फिर आपके पास एप्पल का कोई ऐसा iPhone है जो अब नए iOS अपडेट पाने के लायक नहीं बचा है. तो उस पर खतरा मंडरा रहा है. इन पुराने डिवाइस में एप का चलना बंद हो जाएगा और लॉगिन करने पर Error आने लगेगा. जिससे आप चाहकर भी अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.


पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?

कैसे देखें फोन का Operating System Version?

यह पता लगाने के लिए कि आपका स्मार्टफोन इस नए बदलाव की चपेट में आने वाला है या नहीं, आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना होगा. Android यूजर्स अपनी सेटिंग्स में जाकर About Phone वाले ऑप्शन को खोलें और वहां Android Version चेक करें कि वह कंपनी के तय किए गए मिनिमम क्राइटेरिया से ऊपर है या नहीं. ठीक इसी तरह iPhone इस्तेमाल करने वाले लोग Settings के General सेक्शन में जाकर About और फिर Software पर क्लिक करके अपना iOS वर्जन आसानी से देख सकते हैं. 

अगर आपके फोन का सॉफ्टवेयर बहुत पुराना है और उस पर कोई नया अपडेट दिखाने का ऑप्शन नहीं आ रहा है तो समझ लीजिए कि आपका डिवाइस अब रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुका है. समय रहते अपनी Settings चेक कर लेने से आप अचानक आने वाली परेशानी से बच जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: iPhone हो गया है Slow, तो नया लेना पड़ेगा या पुराने वाले को भी ठीक कर सकते हैं? जान लें

बचाव के लिए तुरंत क्या करें?

अगर Phone का Software Version चेक करने के बाद यह साफ हो जाता है कि आपका Phone भी पुराने वर्जन की लिस्ट में शामिल है. तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में सबसे पहले अपने मौजूदा WhatsApp चैट का Google या iCloud पर जाकर पूरा बैकअप ले लें जिससे आपके जरूरी फोटे, वीडियो और मैसेज डिलीट न हों. इसके बाद अगर आपके फोन में Software अपडेट करने का कोई ऑप्शन बचा है. तो उसे तुरंत डाउनलोड करके फोन को अपग्रेड कर लें. 

और अगर आपका डिवाइस इतना पुराना हो चुका है कि उस पर कोई नया अपडेट नहीं आ सकता है. तो आपके पास नया स्मार्टफोन खरीदने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचेगा. नया फोन लेते ही अपना पुराना नंबर उसमें डालें, WhatsApp इंस्टॉल करें और अपना Backup Restore कर लें. जिससे आपकी चैटिंग बिना किसी रुकावट के दोबारा से शुरू हो जाएगी.


पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?

यह भी पढ़ें: हर महीने 3000 का बिल आता है तो कितने पैनल वाला सोलर लगवाएं? जानें हिसाब

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
Advertisement

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget