एक्सप्लोरर

'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता

ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध गुप्ता ने ये भी कहा है कि जब दक्षिण में वोटिंग होती है और ये पार्टियां जीतती हैं, तो तब तो किसी को दिक्कत या आपत्ति नहीं होती. SIR इसलिए हुआ ताकि सत्यता सामने आ सके.

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान उन्होंने 'वोट चोर' और 'गद्दार' जैसे नारे लगाए. यहीं नहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया. इस दौरान घर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के बुजुर्ग माता-पिता भी मौजूद थे. जिसके बाद उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि जिन्होंने घर पर इस तरह का माहौल बनाया भगवान उनकी बुद्धि का शुद्धिकरण करें. 

ज्ञानेश कुमार का आगरा के विजयनगर में पैतृक आवास है. कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध में यहां प्रदर्शन किया था और उनके आवास पर कालिख पोतने के साथ कुछ आपत्तिजनक शब्द भी लिखे गए थे. इस मामले में पुलिस ने छह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, हालांकि बाद में सभी को जमानत मिल गई. 

अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें- रणनीति

वैश्य समाज ने किया घर का शुद्धिकरण

इस घटना के विरोध में अखिल भारत माथुर वैश्य समाज की महिलाओं ने विजयनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से कांग्रेस के ख़िलाफ़ मार्च निकाला और बड़ी संख्या में महिलाएं मार्च करते हुए ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास तक पहुंचीं. जिसके बाद इन महिलाओं ने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धिकरण किया और भजन-कीर्तन करते हुए शंखनाद किया. समाज के लोगों का कहना है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ज्ञानेश कुमार से कोई आपत्ति है तो वे दिल्ली स्थित उनके आवास पर जाकर प्रदर्शन करें. उनके बुजुर्ग माता-पिता के आवास पर प्रदर्शन करना उचित नहीं है. 

दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ सपा-कांग्रेस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. आगरा में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उनके पैतृक आवास पर ‘वोट चोर’ और ‘गद्दार’ जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे गए थे. माथुर वैश्य समाज के लोगों ने इसी घटना के विरोध में यह शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया. 

यूपी में आज फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

कांग्रेस के प्रदर्शन पर माता-पिता ने जताया दुख

समाज के लोगों ने कांग्रेस के प्रदर्शन को जायज नहीं बताया और कहा कि बुजुर्ग माता-पिता के घर पर इस तरह का माहौल बनाया जाना उचित नहीं है. वहीं ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध गुप्ता ने भी इस दुख जताया और कहा कि ज्ञानेश कुमार की ओर से चलाई जा रही SIR प्रक्रिया को लेकर तमाम आपत्तियां की जा रही हैं. SIR जैसी प्रक्रिया इसलिए होनी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को वोटिंग राइट मिल सके और इसकी सत्यता सामने आ सके. 

ज्ञानेश कुमार के पिता सुबोध गुप्ता ने ये भी कहा है कि जब दक्षिण में वोटिंग होती है और ये पार्टियां जीतती हैं, तो तब तो किसी को दिक्कत या आपत्ति नहीं होती. वहीं उनकी माता सत्यवती देवी ने कहा कि उनके घर पर जिस तरह का माहौल बनाया गया, उसी को लेकर शुद्धिकरण कार्यक्रम कराया गया है. घर में गंगाजल का छिड़काव किया गया. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारी बुद्धि के साथ-साथ उन लोगों की भी बुद्धि शुद्ध हो, जिन्होंने घर पर आकर इस तरह का माहौल बनाया था.

पुष्पेन्द्र चौहान आगरा की सिटी स्तर की खबरें करते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget