एक्सप्लोरर

वीडियो एडिटिंग के लिए नई App लॉन्च करेगी Meta, मिलेंगे इतने सारे फीचर्स, जानें कब होगी उपलब्ध

वीडियो एडिटिंग के लिए Meta एक नई ऐप पर काम कर रही है. इसे Edit नाम दिया गया है और एंड्रॉयड के साथ-साथ आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगी. अमेरिका में इसका प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है.

वीडियो एडिटिंग के लिए Meta जल्द ही नई ऐप लॉन्च करने वाली है. Instagram के CEO एडम मोसेरी ने कहा कि इस ऐप का नाम Edit होगा और यह एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वीडियो एडिटिंग ऐप न होकर क्रिएटिव टूल्स का पूरा सुइट होगी. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह चीनी कंपनी ByteDance की CapCut से मिलती-जुलती होगी. आइये इस ऐप के फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ये होंगे ऐप के फीचर्स

मोसेरी ने बताया कि ऐप में Inspiration के लिए एक अलग टैब होगी, जहां से यूजर वीडियो एडिटिंग के लिए आइडिया ले सकेंगे. इसके अलावा पुराने आइडियाज पर काम करने के लिए भी इसमें अलग टैब दी जाएगी. उन्होंने आगे बताया कि इसमें एडिटिंग के लिए जरूरी सारे फीचर्स दिए जाएंगे. इस पर वीडियो के ड्राफ्ट को फ्रेंड्स और दूसरे क्रिएटर्स के साथ शेयर करने का भी ऑप्शन मिलेगा. इससे वीडियो को सीधे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया जा सकेगा.

कब उपलब्ध होगी ऐप?

इस ऐप के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. अमेरिका में ऐपल ऐप स्टोर पर इसे अभी प्री-बुक किया जा सकता है और जल्द ही गूगल प्ले स्टोर से भी इसे प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा. इसे डाउनलोड करने के लिए मार्च तक इंतजार करना होगा. मोसेरी ने बताया कि अभी इस ऐप पर काम चल रहा है और कुछ वीडियो क्रिएटर्स से इसके बारे में फीडबैक लेने के बाद इसे लॉन्च किया जाएगा.

CapCut से बताई जा रही समानता

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मेटा की आगामी ऐप और CapCut में कई समानता हैं. बता दें कि CapCut भी एक वीडियो एडिटिंग ऐप है और इसमें कई दमदार फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, भारत में इस पर बैन लगा हुआ है. अब मेटा की एडिट ऐप आने के बाद क्रिएटर्स के पास एक और ऑप्शन आ जाएगा.

ये भी पढ़ें-

AI की मदद से हो रहे ये खतरनाक Scam, जरा-सी भूल पड़ जाएगी भारी, ऐसे रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
दीवाली से पहले इन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की बढ़ सकती है कीमत, यहां देखें
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP
Mahadangal on SIR Controversy: Gyanesh... SIR पर जंग अभी बाकि है? | BJP | SP | Congress | EC | AAP
Parvesh Verma Slap Row: भ्रष्टाचार का किया उजागर, तो गरमा गए मंत्री, खुलेआम मारा चाँटा! | AAP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget