एक्सप्लोरर

Meta ने बढ़ाई टेंशन! Facebook और Instagram यूज करने के लिए देने होंगे पैसे?

Meta New Policy: फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल तो दुनियाभर में किया जाता है. लेकिन अभी तक भारत में इसके इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है.

Meta New Policy: फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल तो दुनियाभर में किया जाता है. लेकिन अभी तक भारत में इसके इस्तेमाल पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है. लेकिन आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए पैसे भी देने पड़ सकते हैं. जी हां, दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी Meta ब्रिटेन में उन यूजर्स के लिए एक सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने पर विचार कर रही है जो अपने फीड में ऐड नहीं देखना चाहते हैं. BBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेक कंपनी पहले से ही यूरोपीय संघ (EU) में ऐड फ्री मेंबरशिप सर्विस प्रदान कर रही है. अब कंपनी ब्रिटेन में भी इसी तरह की सेवा शुरू करने की तैयारी में है.

कहां से आया विचार

दरअसल, Meta के इस नए विचार के पीछे एक कानूनी मामला है जिसमें कंपनी ने एक ब्रिटिश नागरिक को व्यक्तिगत ऐड दिखाना बंद करने पर सहमति जताई थी. यह मामला लंदन हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए था लेकिन Meta ने मुकदमे से बचने के लिए इसे सुलझा लिया.

मानवाधिकार कार्यकर्ता तान्या ओ'कैरेल ने 2022 में Meta के खिलाफ $1.5 ट्रिलियन का मुकदमा दायर किया था. उनका आरोप था कि कंपनी ने उनके व्यक्तिगत डेटा को इकट्ठा कर यूके के डेटा कानूनों का उल्लंघन किया और उन्हें निशाना बनाकर ऐड दिखाए. उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक व्यक्तिगत समझौता नहीं है बल्कि इसका असर मुझसे कहीं ज्यादा व्यापक हो सकता है. सबसे अहम बात यह है कि यूके डेटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने मेरे मामले का समर्थन किया और स्पष्ट किया कि वे उन लोगों का साथ देंगे जो ऑनलाइन टार्गेटेड विज्ञापनों पर आपत्ति जताना चाहते हैं."

EU में Meta की ऐड फ्री सर्विस

Meta ने 2023 में यूरोपीय संघ (EU) में ऐड फ्री मेंबरशिप सर्विस लॉन्च की थी ताकि जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (GDPR) और डिजिटल मार्केट्स एक्ट (DMA) जैसे नियमों का पालन किया जा सके. पिछले साल नवंबर में, Meta ने अपनी सब्सक्रिप्शन सेवा की कीमतों में 40% तक की कटौती की थी. वेब पर मेंबरशिप फीस को €9.99 से घटाकर €5.99 प्रति माह और iOS तथा Android पर €12.99 से घटाकर €7.99 प्रति माह कर दिया गया.

यह भी पढ़ें:

YouTube का सीक्रेट फीचर! दोस्तों को फ्री में भेजें बिना ऐड वाले वीडियो, ये है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
OLED और QLED को टक्कर देगा Micro RGB TV! जानिए क्या है ये नई टेक्नोलॉजी और कैसे भविष्य में बढ़ेगा इसका इस्तेमाल
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
अगर आपके फोन में भी हैं ये Apps तो तुरंत कर दें डिलीट नहीं हो आ सकती है बड़ी मुसीबत
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
तबाही से बचा लेगी यह टेक्नोलॉजी, जापान ने बनाया भूकंप आते ही हवा में उठ जाने वाला घर
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज
कैसे काम करता है iPhone Reverse Charging फीचर? जानें क्या कोई भी डिवाइस इससे हो सकता है चार्ज

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget