एक्सप्लोरर

MWC 2024: Google मैसेज में भी आया Gemini, जानें AI फीचर्स इस्तेमाल करने का तरीका

Google Gemini: गूगल अब टेक्स्ट मैसेज में भी जेमिनी एआई फीचर लेकर आ गया है. आइए हम आपको बताते हैं कि यूज़र्स मैसेज में इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर पाएंगे.

Gemini: स्पेन के शहर बार्सिलोना में टेक वर्ल्ड का सबसे बड़ा इवेंट चल रहा है. इस इवेंट की शुरुआत 26 फरवरी से हुई है और यह 29 फरवरी तक चलने वाला है. इस इवेंट में गूगल ने अपनी चैटबॉट सर्विस Gemini AI Model की क्षमताओं को बढ़ाने का काम किया है. गूगल ने इस इवेंट में ऐलान किया कि जेमिनी अब गूगल मैसेज में भी काम करेगा. इसके अलावा दुनिया के इस सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने कुछ नए एंड्रॉयड फीचर्स को भी लॉन्च किया है.

गूगल मैसेज में जेमिनी के आने से यूज़र्स को काफी सारे नए फीचर्स का फायदा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर यूज़र्स जेमिनी की मदद से मैसेज को ड्राफ्ट कर सकते हैं, ब्रेनस्टोर्मिंग आइडियाज़ ले सकते हैं, इवेंट प्लान कर सकते हैं, और बिना ऐप से बाहर निकले लगातार बातचीत भी कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपनी मीटिंग भी शेड्यूल कर सकते हैं, जो कि जीमेल से सिंक्ड होगा.  

गूगल मैसेज में भी मिलेगा जेमिनी सपोर्ट

गूगल मैसेज पर जेमिनी को फिलहाल सिर्फ बीटा यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. इसका मतलब है कि यह इस वक्त एक टेस्टिंग मोड में है और आने वाले वक्त में इसे आम यूज़र्स के लिए भी लॉन्च कर दिया जाएगा.

आपको बता दें कि अमेरिकन कंपनी  OpenAI के  द्वारा ChatGPT सर्विस को लॉन्च करने के बाद, उसे कंप्टीशन देने के लिए गूगल ने दिसंबर 2023 में सबसे बड़ा एआई मॉडल लॉन्च किया, जिसका नाम Gemini है. अब गूगल ने इसका अपग्रेड वर्ज़न यानी Gemini 1.5 भी लॉन्च कर दिया है.

अब गूगल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट में घोषणा की है कि अब जेमिनी का सपोर्ट गूगल मैसेज में भी होगा. इस फीचर को बीटा यूज़र्स के लिए शुरू कर दिया गया है. ऐसे में अगर आप भी बीटा यूज़र्स हैं, तो गूगल मैसेज में जेमिनी का यूज़ कर सकते हैं, लेकिन आपको उसके लिए नीचे बताई गई बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा.

इन कंडीशन्स का पूरा होना जरूरी

  • इसके लिए आपके पास Google Pixel 6 या उसके बाद वाला पिक्सल फोन, Pixel Fold, Samsung Galaxy S22 या उससे अगली फोन सीरीज, Samsung Galaxy Z Fold या Galaxy Z Flip फोन होना चाहिए.
  • गूगल मैसेज में जेमिनी दुनिया के हर देशों में सिर्फ इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करेगा. हालांकि कनाडा में फ्रेंच भाषा का सपोर्ट भी मिलेगा.
  • गूगल मैसेज का लेटेस्ट वर्ज़न गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा.
  • आपके पास एक पर्सनल गूगल अकाउंट होना चाहिए जो किसी फैमिली लिंक या गूगल वर्कस्पेस अकाउंट से लिंक नहीं होना चाहिए.
  • आपकी उम्र 18 या उससे ज्यादा होनी चाहिए.
  • RCS चैट्स को टर्न ऑन करना होगा.

मैसेज में जेमिनी का यूज़ कैसे करें?

स्टेप 1: ऊपर बताए गए सभी कंडीशन्स के मिलने पर आप गूगल मैसेज खोलिए, और Chat with Gemini के ऑप्शन पर क्लिक करें या Start Chat पर क्लिक करके Gemini को क्लिक करें.

स्टेप 2: पहली बार यूज़ करने वाले यूज़र्स को स्क्रीन पर कुछ गाइडलाइन्स मिलेंगी, उसे फॉलो कीजिए.

स्टेप 3: विभिन्न बातचीत का पता लगाने के लिए अपनी क्वेरी दर्ज करें, और मैसेज फील्ड के ऊपर एक सुझाव पर टैप करें.

स्टेप 4: अपने प्रॉम्प्ट में एक फोटो एड करने के लिए अटैच मीडिया स्क्रीन के ऑप्शन को क्लिक करें और फिर Send Message पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: MWC 2024 Day 1: दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट के पहले दिन क्या-क्या हुआ लॉन्च? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?
वोल्टेज कम ज्यादा हो रहा, जानें कौन से गैजेट्स सबसे पहले खराब होते हैं?

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
लालबाग के गणपति पंडाल के पास करंट लगने से 8 वर्षीय लड़की समेत 2 की मौत, 4 घायल
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
DUSU चुनाव रिजल्ट पर राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, 'उम्मीद है कि नई...'
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
अमेरिका से बिहार में हुआ ब्याह, ऐसे कट रही गौरी मैम की जिंदगी
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर की छत पर उगाई जा सकती है हरी प्याज, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget