एक्सप्लोरर

क्या आपके WhatsApp पर भी +84, +62, +60 से आई कॉल? यह है इन नंबर्स की सच्चाई

New Scam : कई वॉट्सएप यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें मलेशिया, केन्या और वियतनाम, इथियोपिया जैसे देशों से कॉल आ रहे हैं. खबर में जानिए यह क्या मामला है?

WhatsApp Call Scam : अगर आपके पास +84, +62, +60 और इस तरह के अन्य नंबरों से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आती है, तो आप ऐसी कॉल को रिसीव न करें और इन नंबरों को तुरंत ब्लॉक कर दें. स्कैमर्स स्कैम के नए नए तरीके निकाल रहे हैं. अब उन्होंने वॉट्सएप से लोगों को ठगने का नया तरीका खोजा है. वॉट्सएप से जुड़े स्कैम पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बहुत सारे स्कैमर्स ने लोगों को बरगलाने और उनके पैसे चुराने के लिए किया है. इसकी वजह यही है कि इस प्लेटफार्म के सहारे से लोगों तक पहुंचाना आसान है. वॉट्सएप के लगभग दो अरब मासिक एक्टिव यूजर्स हैं.

लोगों को इंटरनेशन नंबर से मिल रहे कॉल्स

कई वॉट्सएप यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें मलेशिया, केन्या और वियतनाम, इथियोपिया जैसे देशों से कॉल आ रहे हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये कॉल लोगों को क्यों किए जा रहे हैं. लेकिन, कई लोगों का कहना है कि यह एक नए स्कैम का पार्ट है. कुछ लोग जो खासतौर पर नया सिम खरीद रहे हैं उन्हें इंटरनेशनल नंबरों से ज्यादा कॉल आ रहे हैं.

आपको क्या करना है? 

आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आपको कॉल करने वाले को केवल रिपोर्ट और ब्लॉक करना है. सुनिश्चित करें कि आप किसी अज्ञात कॉलर से रिसीव होने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि उनमें आपके डेटा या धन को चुराने के लिए किसी प्रकार का मैलवेयर भी हो सकता है. आपको ठगने के लिए कॉल पर आपको कुछ करने के लिए भी बरगलाया जा सकता है. इसलिए, यूजर्स को सख्ती से सलाह दी जाती है कि वे अज्ञात कॉलर से सावधान हो जाएं. 

वॉट्सएप पर किसी को ब्लॉक और रिपोर्ट कैसे करें?

  • आपको सबसे पहले वाट्सएप ओपन करना है. 
  • अब More Options पर टैप कर सेटिंग्स पर टैप करें.
  • अब प्राइवेसी > ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स पर टैप करें.
  • बस "Add" बटन पर टैप कर उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कर दें. 

यह भी पढ़ें - Poco F5 Launched: इस कीमत पर लॉन्च हुआ ये पॉवरफुल स्मार्टफोन, मिलेगा स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget