एक्सप्लोरर

कमाल! सोते-सोते AI से किया 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई, आ गया इतनी जॉब्स के लिए बुलावा

AI के आने के बाद से कई चीजें बदल गई हैं. नौकरी ढूंढने का तरीका इनमें से एक है. अब एक व्यक्ति ने AI की मदद से एक रात में 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई किया और उसे कई इंटरव्यू के लिए कॉल्स आ गईं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आने के बाद से कई चीजें बदल गई हैं. इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले अधिकतर लोग इसे किसी न किसी रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. स्टूडेंट्स से लेकर नौकरी ढूंढने तक AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. अब रेडिट पर एक व्यक्ति ने खुद के बनाए एक AI टूल का किस्सा शेयर किया है. व्यक्ति ने बताया कि इस टूल ने एक रात में उसके सोने के दौरान अपने आप 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई किया और उसे कई नौकरियों के इंटरव्यू के लिए कॉल्स आईं.

नौकरियों के लिए ऑटोमैटिक अप्लाई कर देता है AI बॉट

रेडिट पर किस्सा शेयर करते हुए उस व्यक्ति ने बताया कि उसने एक ऐसा AI बॉट बनाया था, जो नौकरियों के लिए अप्लाई करने से पहले सारे जरूरी काम कर लेता है. व्यक्ति ने दावा किया कि यह बॉट कैंडिडेट इंफोर्मेशन देखने, जॉब डिस्क्रिप्शन का पता लगाने, हर नौकरी की जरूरत के हिसाब से रेज्यूमे और कवर लेटर तैयार करने और नौकरियों के लिए ऑटोमैटिक अप्लाई करने में सक्षम है। इसके अलावा यह रिक्रूटर्स की तरफ से पूछे जाने वाले सवालों के जवाब भी दे देता है. व्यक्ति ने आगे बताया कि एक महीने के अंदर ही उसे 50 नौकरियों के लिए इंटरव्यू की कॉल्स आ गईं.

व्यक्ति ने बताए बॉट के फायदे

इस व्यक्ति ने आगे बताया कि यह तरीका बहुत असरदार है और ऑटोमेटेड स्क्रीनिंग सिस्टम को आसानी से पार कर देता है. हर जॉब डिस्क्रिप्शन के आधार पर अलग-अलग CVs और कवर लेटर बनाने से AI के साथ-साथ इंसानी रिक्रूटर की नजरों में आना आसान हो जाता है.

"AI बदल रही है गेम"

रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि AI गेम को बदल रही है. अब नौकरी ढूंढने वाले लोग कुछ ही सेकंड्स में अपने रेज्यूमे को ऑप्टिमाइज कर सकते हैं और रिक्रूटर भी अब ऑटोमैटेड स्क्रीनिंग सिस्टम यूज कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने इसके खतरे बताते हुए कहा कि इससे रिक्रूटर्स की जरूरत खत्म हो सकती है.

ये भी पढ़ें-

जापान में बन रही दुनिया की पहली 'फ्यूचर सिटी', AI से लैस होगा हर घर, ड्रोन और रोबोट करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
Google Firebase पर सरकार का बड़ा एक्शन, सैकड़ों अकाउंट होंगे बंद
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget