एक्सप्लोरर

जापान में बन रही दुनिया की पहली 'फ्यूचर सिटी', AI से लैस होगा हर घर, ड्रोन और रोबोट करेंगे काम

जापान में दुनिया की पहली 'फ्यूचर सिटी' बन रही है. कारमेकर टोयोटा इसका निर्माण कर रही है. इसमें टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा. पहले चरण में यहां 100 लोग बसाने की योजना है.

जापान में 'भविष्य का शहर' तैयार हो रहा है. इसे वोवेन सिटी (Woven City) नाम दिया गया है और इसे कार कंपनी टोयोटा तैयार कर रहे है. माउंट फिजी की तलहटी में बनाए जा रहे इस शहर में आधुनिक टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा. यहां रोबोट से लेकर ऑटोनोमस रेसिंग कार तक दिखेगी. इस साल के अंत तक यहां लोगों को बसाना शुरू कर दिया जाएगा. शुरुआत में 100 लोगों को यहां बसाने की योजना है. 

5 साल पहले बनी थी शहर की योजना

टोयोटा ने 2020 में इस शहर को बसाने की योजना का ऐलान किया था. 23 फरवरी, 2021 को यहां काम शुरू हुआ. जिस जगह यह शहर बसाया जा रहा है, वहां पहले टोयोटा मोटर ईस्ट जापान का प्लांट होता था. पिछले साल अक्टूबर में वोवेन सिटी के पहले चरण का काम पूरा हो गया था. अब इसे लॉन्च करने की तैयारी हो रही है.

AI से लैस होगा हर घर

भविष्य के इस शहर में टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के लिए रोबोट का सहारा लिया जाएगा. यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ड्रोन का इस्तेमाल होगा, वहीं बुजुर्गों की मदद के लिए इंटरेक्टिव पेट रोबोट भी देखने को मिलेंगे. यहां के हर घर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, हाइड्रोजन एनर्जी और अन्य टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी. यहां सिर्फ लोगों के रहने का इंतजाम नहीं होगा बल्कि यह एक लिविंग लैब होगा. इसका मतलब है कि लोग अपनी मर्जी से टेक्नोलॉजी भी बना सकेंगे. 

पहले बसाए जाएंगे 100 लोग

पहले चरण का काम पूरा होने के बाद अब इस शहर में 100 लोगों को बसाया जाएगा. ये सभी टोयोटा के कर्मचारी हो सकते हैं. इसके बाद धीरे-धीरे यहां 2,200 लोगों को बसाने की योजना है. शुरुआती दो सालों में इसे आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा. अब यहां दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान में Starlink के मंथली प्लान देखकर उड़े होश, कीमत देखकर लोग बोले- 200 साल का प्लान लग रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
OTP और Passkey में क्या अंतर है? अकाउंट की सुरक्षा कैसे होती है बेहतर
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget