एक्सप्लोरर

Risks Due to AI: टेक कंपनियों ने अभी से कस ली कमर, लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है एआई और डीपफेक का असर

Deep Fakes: इस साल भारत समेत लगभग 50 देशों में चुनाव होने जा रहे हैं. इन्हें निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रखने के लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी टेक कंपनियों ने एआई कंटेंट पर लगाम कसने की तैयारी की है.

Deep Fakes: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक (Deep Fakes) ने डिजिटल वर्ल्ड में कई चुनौतियां पेश की हैं. सचिन तेंदुलकर और रतन टाटा जैसे दिग्गजों से लेकर कई बॉलीवुड और बिजनेस की हस्तियां इसका शिकार हो चुकी हैं. अब आशंका जताई जा रही है कि भारत में होने वाले आम चुनाव में एआई और डीपफेक के जरिए असर डाला जा सकता है. ऐसे में बड़ी टेक कंपनियों ने चुनाव में इनका दुरुपयोग रोकने के लिए कमर कस ली है. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तकनीक के असर से निष्पक्ष रखने के लिए ये सभी मिलकर काम करेंगी.

लगभग 50 देशों में होने जा रहे हैं चुनाव

साल 2024 में लगभग 50 देशों में चुनाव होने जा रहे हैं. दुनिया की कुल आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा इस साल अपनी सरकारें चुनने जा रहा है. ऐसे में इन टेक कंपनियों ने एआई के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए यह फैसला लिया है. इस समझौते की घोषणा म्यूनिख सिक्योरिटी कांफ्रेंस के दौरान की गई. इसमें बताया गया कि एडोबी, अमेजन, गूगल, आईबीएम, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, ओपन एआई, टिकटॉक और एक्स मिलकर ऐसे कंटेंट को रोकेंगी. एआई का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने के लिए नहीं किया जा सकेगा.  

डीपफेक वीडियो, ऑडियो और फोटो को रोकेंगे 

कांफ्रेंस में एआई से बने डीपफेक वीडियो, ऑडियो और फोटो को लेकर चिंता जताई गई. इसकी मदद से वोटरों को प्रभावित किया जा सकता है. वोटर समझ ही नहीं पाएंगे कि यह कंटेंट असली है या नकली. यह समझौता राजनीती में एआई के दुरूपयोग के खिलाफ बड़ा कदम माना जा रहा है. इस समझौते में चैटबॉट डेवलप करने वाली कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) एवं इंफ्लेक्शन एआई (Inflection AI), वॉइस क्लोन स्टार्टअप एलेवेन लैब्स (ElevenLabs), चिप डिजायनर आर्म होल्डिंग्स (Arm Holdings), सिक्योरिटी कंपनी मैकेफी (McAfee) और ट्रेंड माइक्रो (TrendMicro) भी शामिल हुई हैं.

स्वतंत्र और निपक्ष चुनाव के लिए एकजुट हुई तक कंपनियां 

मेटा के ग्लोबल अफेयर्स प्रेसिडेंट निक क्लेग ने कहा कि एआई से पैदा हो रही चुनौतियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. कोई एक टेक कंपनी, सरकार या सिविल सोसाइटी आर्गेनाईजेशन इससे जंग नहीं लड़ सकता. इसलिए जरूरी है कि सभी मिलकर काम करें. बड़ी कंपनियों के साथ आने से हमें एआई के गलत इस्तेमाल और डीपफेक से निपटने में मदद मिलेगी. हम सभी फ्री एंड फेयर चुनाव चाहते हैं.

ये भी पढ़ें 

Goldman Sachs: कंपनी का मुनाफा 24 फीसदी घटा, सीईओ की सैलरी 24 फीसदी बढ़ी, सभी हैरान  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget