एक्सप्लोरर

Goldman Sachs: कंपनी का मुनाफा 24 फीसदी घटा, सीईओ की सैलरी 24 फीसदी बढ़ी, सभी हैरान  

David Solomon Salary: हाल ही में इस दिग्गज कंपनी ने 3200 लोगों को नौकरी से निकालने का ऐलान भी किया था. रेगुलेटरी फाइलिंग में सीईओ की सैलरी का खुलासा होने के बाद सभी हैरान हैं.

David Solomon Salary: दुनियाभर में जानी-मानी बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने हैरान करने वाला फैसला लिया है. दुनिया में इस समय कई कंपनियों में नौकरियों में कटौती का दौर चल रहा है. दूसरी ओर गोल्डमैन सैश नं मुनाफा 24 फीसदी घटने के बावजूद सीईओ एवं चेयरमैन डेविड सोलोमन (David Solomon) की सैलरी 24 फीसदी बढ़ाकर 3.1 करोड़ डॉलर कर दी है. इसके लिए कंपनी ने इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग और रीफोकसिंग को कारण बताया है. इस वेतन वृद्धि ने अमेरिका के कई सीईओ को पीछे छोड़ दिया है. हाल ही में कंपनी ने बड़ी छंटनी का भी ऐलान किया था. 

दिग्गज कंपनी की कमाई में आ रही गिरावट

गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक का यह फैसला उद्योग जगत को बहुत अजीब लगा है. वाल स्ट्रीट (Wall Street) की इस दिग्गज कंपनी की कमाई में गिरावट आ रही है. कंपनी के लिए स्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं. कंपनी का मुनाफा 24 फीसदी गिरा है. साथ ही आंतरिक रूप से कंपनी में कई समस्याएं चल रही हैं. कंपनी ने रिटेल बैंकिंग की अपनी चाहत को दफना दिया है. कंपनी अपने कारोबार की ओर वापस लौट रही है. 

3.1 करोड़ डॉलर मिलेंगे डेविड सोलोमन को 

कंपनी के इस फैसले का खुलासा रेगुलेटरी फाइलिंग में हुआ. इसके मुताबिक, डेविड सोलोमन की बेस सैलरी 20 लाख डॉलर और वैरिएबल कंपनसेशन 2.9 करोड़ डॉलर है. उन्हें मिलने वाले पैसे का बहुत बड़ा हिस्सा लगभग 2 करोड़ डॉलर रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स के तौर पर दिया गया है. सोलोमन की सैलरी में हुआ यह इजाफा ज्यादातर अमेरिकी सीईओ से बहुत ज्यादा है. जेपी मॉर्गेन (JPMorgan) के सीईओ जेमी डिमोन को पिछले साल 4.3 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 3.6 करोड़ डॉलर और मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) के सीईओ की वेतन 17 फीसदी बढ़कर 3.7 करोड़ डॉलर रही थी. 

कंपनी से निकाले जाने हैं 3200 कर्मचारी 

साल 2023 में गोल्डमैन के शेयर 12 फीसदी बढ़े हैं. यह अमेरिका के 6 बड़े बैंकों में से चौथे नंबर पर है. पिछले साल की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी छंटनी का भी ऐलान किया था. इसके तहत लगभग 3200 लोगों की नौकरी गई थी. साल 2023 में कंपनी की कुल कमाई 8.52 अरब डॉलर रही थी. कंपनी की फीस से होने वाले आय घटी है. साल 2022 में सोलोमन की वेतन 30 फीसदी घटी थी. पिछले साल कंपनी को इनवेस्टमेंट बैंकिंग और मनी मैनेजमेंट डिवीजन से 95 फीसदी बिजनेस मिला था.  

ये भी पढ़ें 

Labour Crisis: इस देश को संकट से निकालेंगे भारतीय, मिलेंगी हजारों नौकरियां, एमओयू हुआ साइन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Embed widget