एक्सप्लोरर

गुम हो गया मोबाइल? सिर्फ IMEI नंबर से मिनटों में ऐसे ढूंढ निकालें अपना फोन!

How to Find Lost Smartphone with IMEI: मोबाइल फोन खोना किसी भी इंसान के लिए बेहद तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है.

How to Find Lost Smartphone with IMEI: मोबाइल फोन खोना किसी भी इंसान के लिए बेहद तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है. आजकल एक स्मार्टफोन में हमारी सोशल मीडिया प्रोफाइल, बैंक डिटेल्स, डॉक्यूमेंट्स और पर्सनल फोटोज़ तक सुरक्षित रहते हैं. ऐसे में केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि निजी डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ जाता है. कई थर्ड-पार्टी ऐप्स मोबाइल ट्रैक करने का दावा करती हैं लेकिन भारत में सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय तरीका है सरकार द्वारा शुरू किया गया CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल. इस गाइड में जानिए IMEI नंबर की मदद से अपना खोया फोन कैसे ढूंढा जा सकता है.

IMEI नंबर क्या होता है?

IMEI यानी International Mobile Equipment Identity, हर मोबाइल फोन का एक यूनिक 15 अंकों का नंबर होता है. इसे मोबाइल की डिजिटल फिंगरप्रिंट कहा जाता है क्योंकि यह फोन की पहचान दुनिया भर में किसी भी नेटवर्क पर कर सकता है. खास बात यह है कि IMEI नंबर सिम बदलने पर भी नहीं बदलता इसलिए चोरी या खोए फोन को ब्लॉक और ट्रैक करने के लिए यह बेहद काम आता है.

आप अपने फोन का IMEI नंबर मोबाइल बॉक्स, खरीद की रसीद या फिर *#06# डायल करके पता कर सकते हैं. इसे हमेशा कहीं सुरक्षित नोट करके रखना अच्छा माना जाता है.

पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं

फोन चोरी या खोने पर सबसे पहले नज़दीकी थाने में FIR दर्ज कराना जरूरी है. यह कानूनी प्रक्रिया भी है और आगे CEIR पर फोन ब्लॉक करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ भी. कई राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है. शिकायत में फोन का ब्रांड, मॉडल और IMEI नंबर ज़रूर लिखवाएं. FIR की कॉपी या शिकायत नंबर अपने पास सुरक्षित रखें.

नई सिम और डॉक्यूमेंट्स तैयार करें

CEIR पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इसके लिए जरूरी है कि आप उसी नंबर की डुप्लीकेट सिम ले लें जो खोए हुए फोन में थी. साथ ही अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड जैसी आईडी और मोबाइल खरीद की बिल की डिजिटल कॉपी भी रखें.

CEIR पोर्टल से फोन ब्लॉक करें

DoT द्वारा शुरू किया गया CEIR पोर्टल नकली और चोरी के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बनाया गया है. इसके जरिए खोए हुए मोबाइल का IMEI ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है जिससे वह फोन किसी भी भारतीय नेटवर्क पर बेकार हो जाएगा.

इसके लिए आपको करना होगा:

  • sancharsaathi.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • "Block Your Lost/Stolen Mobile" पर क्लिक करके CEIR पोर्टल पर पहुंचें.
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में खोए हुए फोन का नंबर, नया नंबर, IMEI और पुलिस FIR की जानकारी भरें.
  • आईडी प्रूफ और FIR की कॉपी अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करने पर आपको एक Request ID मिलेगा जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.
  • आमतौर पर 24 घंटे के भीतर आपका IMEI ब्लैकलिस्ट हो जाएगा और कोई भी व्यक्ति आपके फोन को नई सिम डालकर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

फोन ट्रेस करने में CEIR की भूमिका

हालांकि CEIR का मुख्य उद्देश्य फोन को ब्लॉक करना है, लेकिन यह ट्रेसिंग में भी मदद करता है. जब ब्लैकलिस्ट किया गया फोन किसी नेटवर्क से जुड़ता है, तो उसकी लोकेशन ट्रैक की जा सकती है. पुलिस इस डेटा की मदद से फोन रिकवर करने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें:

ठगों ने निकाला नया तरीका! Google Form के ज़रिए मिनटों में खाली हो रहे बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
In-Display Fingerprint: Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
Super OLED में ही क्यों आता है इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट, बाकी में क्यों नहीं?
iPhone 17 Pro On Down Payment: 20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?
20 हजार की डाउन पेमेंट पर भी आ जाएगा iPhone 17 pro, जानिए कैसे?

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget