एक्सप्लोरर

ठगों ने निकाला नया तरीका! Google Form के ज़रिए मिनटों में खाली हो रहे बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

Google Form Scam: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधियों ने Google Form को नया हथियार बना लिया है.

Google Form Scam: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब साइबर अपराधियों ने Google Form को नया हथियार बना लिया है. जहां पहले इसे ऑफिस सर्वे, इवेंट रजिस्ट्रेशन या कॉन्टैक्ट फॉर्म्स के लिए इस्तेमाल किया जाता था वहीं अब ठग इसका सहारा लेकर लोगों से बैंक डिटेल्स और लॉगिन जानकारी उगलवा रहे हैं. चूंकि ये फॉर्म्स गूगल के असली सर्वर पर चलते हैं और लिंक docs.google.com से शुरू होता है इसलिए इन्हें देखकर लोग आसानी से धोखा खा जाते हैं.

कैसे काम करता है यह फ्रॉड?

यह स्कैम आमतौर पर एक फिशिंग ईमेल से शुरू होता है. मेल को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह किसी भरोसेमंद स्रोत जैसे बैंक, ऑफिस एडमिन या किसी जान-पहचान वाले का लगे. कई बार ठग आपके किसी परिचित का अकाउंट हैक कर उसी से मेल भेजते हैं जिससे शक और भी कम हो जाता है.

इस ईमेल में भेजा गया लिंक आपको सीधे एक Google Form पर ले जाता है. यह फॉर्म अक्सर किसी कंपनी, बैंक या आधिकारिक पोर्टल की कॉपी जैसा दिखता है. इसमें आपसे पासवर्ड, कार्ड डिटेल्स या अन्य निजी जानकारी मांगी जा सकती है. कभी-कभी इसमें मालवेयर डाउनलोड कराने वाले लिंक या ठगी के लिए दिए गए नंबर/ईमेल भी छिपे होते हैं. सबसे खतरनाक बात यह है कि ठग इन फॉर्म्स को बार-बार नए लिंक के साथ बना सकते हैं. इससे सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर इन्हें पकड़ने में असफल हो जाता है.

कैसे बचें Google Form स्कैम से?

  • किसी भी Google Form पर पासवर्ड या पेमेंट डिटेल्स कभी न डालें.
  • असामान्य या अचानक आए मेल्स पर भरोसा न करें खासकर जब वे आपसे तुरंत कोई कार्रवाई करने को कहें.
  • अगर मेल बैंक या ऑफिस से होने का दावा करता है तो उस संस्था से सीधे संपर्क करें और पुष्टि करें.
  • Google Form के नीचे अक्सर “Never submit passwords” या “Content is neither created nor endorsed by Google” जैसा संदेश लिखा होता है इस पर ध्यान दें.
  • हर Google Form में Report बटन मौजूद होता है. संदिग्ध लगे तो तुरंत रिपोर्ट करें.

अगर गलती से जानकारी दे दी तो क्या करें?

यदि आपने अनजाने में संवेदनशील जानकारी भर दी है तो तुरंत अपने पासवर्ड बदलें और संबंधित संस्था (जैसे बैंक या ऑफिस) को सूचित करें. जरूरत पड़ने पर उनका साइबर सुरक्षा विभाग आपकी मदद कर सकता है. Google Form स्कैम नया ज़रूर है लेकिन इससे बचना मुश्किल नहीं. सतर्क रहें, संदिग्ध लिंक या मेल को दोबारा जांचें और किसी भी अनजाने फॉर्म पर निजी जानकारी साझा न करें. साथ ही, अपने मोबाइल और कंप्यूटर को अपडेटेड रखें ताकि किसी भी संभावित मालवेयर से सुरक्षा बनी रहे.

यह भी पढ़ें:

ये हैं देश के सस्ते वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन्स, मिलते हैं धाकड़ फीचर्स, चेक करें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
खाना खाते हुए Phone चलाने की आदत है? आज ही छोड़ दें..वरना
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
सोलर की जगह विंड टरबाइन लगाना कितना सही, कितनी बनेगी बिजली?
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget