एक्सप्लोरर

Best Antivirus App: ये 10 Antivirus App आपके फोन को वायरस से रखेंगे दूर, आपका डेटा भी रहेगा सेफ

Free Antivirus App: फोन को वायरस के अटैक से बचाना जरूरी है. यहां हम आपको बताएंगे 10 ऐसे ही बेहतरीन एंड्रॉयड एंटीवायरस के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं.

Best Antivirus App : स्मार्टफोन जहां हमारी लाइफ को आसान बना रहे हैं. वहीं इसका फायदा ठग भी उठा रहे हैं. अलग-अलग तरीकों से जालसाज हमारे फोन में सेंध लगाकर हमारा डेटा चुराने के के साथ ही बैंक अकाउंट से रुपये भी निकाल लेते हैं. फोन में वायरस का अटैक भी एक बड़ी समस्या है. ऐसे में फोन को सेफ रखना जरूरी है. यहां हम आपको बताएंगे 10 ऐसे ही बेहतरीन एंड्रॉयड एंटीवायरस के बारे में, जिनकी मदद से आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं.

  1. Norton Mobile Security - आप इस एंटीवायरस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. यह पेड सर्विस है. इस पर अकाउंट से तीन मोबाइल को कवर कर सकते हैं. इस ऐप में आपको ऐप एडवाइजर, एंटी-थेफ्ट फीचर्स और कॉल ब्लॉकिंग जैसी सुविधा मिलती है.
  2. Avast Mobile Security – अगर आप फ्री एंटीवायरस ऐप देख रहे हैं, तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि यह बार-बार स्क्रीन पर ऐड शो करता है. इस ऐप के साथ ये एक समस्या है. आप एक अकाउंट से अनगिनत डिवाइस को ऑपरेट कर सकते हैं. इसमें एंटी-थेफ्ट, वाई-फाई सिक्योरिटी, जंक क्लिनर जैसे फीचर्स हैं. यह फ्री ऐप है.
  3. AVG AntiVirus Free - यह फ्री एंटीवायरस ऐप में सबसे ज्यादा पॉपुलर है और आपके फोन के लिए बेस्ट हो सकता है. एक अकाउंट से आप कई डिवाइस चला सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका एंटी-थेफ्ट है. हालांकि फ्री होने की वजह से इसमें भी ऐड शो होता है.
  4. Kaspersky Internet Security - एंड्रॉयड एंटीवायरस ऐप में यह Malware रोकने के मामले में सबसे बेहतरीन ऐप है. इसमें भी एक अकाउंट से आप कई फोन चला सकते हैं. एंटी-थेफ्ट, एंड्रॉयड वीयर सपोर्ट भी इसकी खासियत है. इस ऐप के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है.
  5. Trend Micro Mobile Security - इस ऐप में भी एंटीवायरस के अलावा कई और खास फीचर्स हैं. एक अकाउंट से आप सिर्फ 1 डिवाइस चला सकते हैं. इसकी खासियत इसका पे-गार्ड, सोशल नेटवर्क प्राइवेसी और पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम है. यह पेड ऐप है.
  6. McAfee Mobile Security for Android - फ्री एंटीवायरस कैटिगरी में ये भी बेहतरीन ऐप है. एक अकाउंट से कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं. इसमें एंटी-थेफ्ट और प्राइवेसी चेकर जैसे खास फीचर हैं.
  7. Sophos Intercept X for Mobile – यह ऐप फ्री है और इसमें कोई ऐड भी पॉप-अप नहीं होता है. ये इसकी सबसे खास बात है. एक अकाउंट से कई मोबाइल चला सकते हैं. इसमें क्यूआर कोड स्कैनर, ऑथेंटिकेटर और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स आपको मिलेंगे.
  8. AhnLab V3 Mobile Security - इस एंटीवायरस ऐप में भी आपको कई खास फीचर्स मिलते हैं. एक अकाउंट के जरिए आप कई फोन चला सकते हैं. इसकी सबसे खास बात प्राइवेसी एडवाइजर, परफॉर्मेंस बूस्टर है. ऐप बिल्कुल फ्री है.
  9. Avira AntiVirus Security - इस ऐप के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना होता है. इस ऐप में आइडेंटिटी सेफगार्ड, परमीशन मैनेजर और एंटी-थेफ्ट जैसे फीचर्स हैं. ऐप के लिए कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है.
  10. Bitdefender Mobile Security -  इस ऐप के लिए आपको कुछ चार्ज देना पड़ेगा, लेकिन यह ऐप कई खासियतों से लैस है. इसमें एंटी-थेफ्ट व प्राइवेसी एडवाइज की सुविधा मिलेगी. एक अकाउंट से सिर्फ एक फोन ही चला सकते हैं.

ये भी पढ़ें

SemiConductor Crisis: इस छोटी सी चिप ने पूरी दुनिया के इलेक्ट्रॉनिक बाजार को दिया झटका, उत्पादन घटने से इलेक्ट्रॉनिक सामान की सप्लााई पर असर

WhatsApp Security: कैसे लीक हुई Aryan Khan और Rhea Chakraborty की WhatsApp Chat? कितना सेफ है WhatsApp पर आपका डेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget