एक्सप्लोरर

WhatsApp Security: कैसे लीक हुई Aryan Khan और Rhea Chakraborty की WhatsApp Chat? कितना सेफ है WhatsApp पर आपका डेटा

Tips to Secure your WhatsApp Chat : WhatsApp पर आपके चैट की प्राइवेसी सबसे बड़ा सवाल है. कई ऐसे हाईप्रोफाइल केस आ चुके हैं, जिनमें वॉट्सऐप चैट लीक होने से उस शख्स की मुसीबतें ज्यादा बढ़ गईं.

Easy Ways to Secure WhatsApp Chat: वॉट्सऐप (WhatsApp) आज हमारी लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है. लेकिन इस पर आपके चैट की प्राइवेसी सबसे बड़ा सवाल है. कई ऐसे हाईप्रोफाइल केस आ चुके हैं, जिनमें वॉट्सऐप चैट लीक होने से उस शख्स की मुसीबतें ज्यादा बढ़ गईं. रिया चक्रवर्ती और आर्यन खान केस में ऐसा ही हुआ. आर्यन खान के वॉट्सऐप चैट ने कई दिनों तक उनकी जमानत में अड़ंगा लगाए रखा. आइए जानते हैं आखिर कैसे लीक हुई आर्यन खान और रिया चक्रवर्ती की चैट और कितना सेफ है वॉट्सऐप पर आपका डेटा.

वॉट्सऐप के दावे

वॉट्सऐप (WhatsApp)  पर डेटा सिक्योरिटी को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं. इन सबके बीच कंपनी अपनी सफाई भी देती है. कंपनी दावा करती है कि उसके चैट एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड हैं और इसे भेजने और रिसीव करने वाला ही पढ़ सकता है. आपके चैट वॉट्सऐप भी नहीं पढ़ सकती है. पर अधिकतर बड़े केस में वॉट्सऐप चैट लीक होकर सामने आते हैं. बात चाहे रिया चक्रवर्ती केस की हो, पेगासस की हो. इन सबमें लीक वॉट्सऐप चैट ने काफी सनसनी फैला दी थी.

क्या होता है एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन?

प्राइवेसी को लेकर वॉट्सऐप (WhatsApp) कहती है कि यहां हर चैट एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड है. यह एक लॉक के जरिए सिक्योर होता है. इसकी वजह से उसे भेजने वाला और रिसीव करने वाला ही एक स्पेशल की के कारण देख और पढ़ सकता है. ये सब ऑटोमेटिक होता है. यानी इसके लिए किसी तरह की सेटिंग की जरूरत नहीं होती है. इसी सेटिंग को एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड कहते हैं.

इस तरह लीक होता है आपका डेटा

एक्सपर्ट के अनुसार, लीक चैट का सबसे बड़ा कारण स्क्रीनशॉट होता है. मान लीजिए आपने जिस शख्स से बात की उसने उसका स्क्रीनशॉट लिया और किसी तीसरे को भेज दिया और फिर उसने किसी और को. इसके अलावा कई बार हम अपने परिचितों और दोस्तों को फोन अनलॉक करके दे देते हैं. वे भी कई बार हमारे चैट का स्क्रीनशॉट लेकर आगे लीक कर देते हैं. इसके अलावा फोन की क्लोनिंग करके भी कोई शख्स किसी दूसरे के फोन के डेटा, वॉट्सऐप चैट आदि को चुरा सकता है. इसमें फोन इस्तेमाल करने वाले को पता भी नहीं चलता. पेगासस मामले में भी इसी तरह की चीजें करने का आरोप लगा है. इजराइली कंपनी पर आरोप है कि पेगासस स्पाइवेयर के जरिए उसने कई फोन के वॉट्सऐप चैट को अपने कंट्रोल में लिया.

चैट्स बैकअप से आसानी से लीक हो जाता है डेटा

वॉट्सऐप चैट लीक होने का सबसे ज्यादा खतरा यहीं होता है. चैट्स बैकअप से आसानी से डेटा लीक हो सकता है. दरअसल चैट वॉट्सऐप क्लाउड पर स्टोर होता है. वॉट्सऐप के पास अपनी क्लाउड फैसिलिटी नहीं है, ऐसे में वह गूगल ड्राइव और आई-क्लाउड जैसे थर्ड पार्टी क्लाउड पर बैकअप करता है. क्लाउड पर मेसेज एनक्रिप्टेड नहीं रहते हैं. ऐसे में क्लाउड स्टोरेज हैक होने पर बैकअप से चैट को एक्सेस किया जा सकता है.

चैट बैकअप बंद करना है विकल्प, पर जरूरत के हिसाब से करें तय

अगर आप बैकअप से चैट लीक होने से बचना चाहते हैं तो वॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर चैट बैकअप को ऑफ कर दें. इससे आपके चैट का बैकअप बनना बंद हो जाएगा. हालांकि कुछ लोगों को भविष्य में चैट की जरूरत पड़ती है और फोन बदलने की स्थिति में आपको बैकअप बंद रखने पर कोई चैट बैकअप नहीं मिलेगा. ऐसे में जरूरी है कि इस सेटिंग को करने से पहले अपनी जरूरत देख लें.  

कुछ मामलों में डिलीट चैट भी निकाले जाते हैं

वहीं जब कोई केस बड़ा होता है तो जांच एंजेसियां आपके चैट पर नजर रखती है या आपके डिलीट किए हुए चैट को भी निकाल लेती है. रिया चक्रवर्ती और आर्यन खान के मामले में जांच एजेंसी ने जांच प्रक्रिया के दौरान इनसे फोन लेकर मेसेज पढ़ा था. रिया केस में कुछ डिलीट मेसेज को भी फिर से बैकअप करके पढ़ा गया था.

ये भी पढ़ें

Smartphones Under 15000: ये हैं 8GB रैम और 128GB वाले बेहतरीन स्मार्टफोन, कीमत 15,000 से कम

Amazon Festival Sale: ये है दिवाली सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाला रेडमी का कम बजट का फोन, फीचर्स ने सबको कर दिया फेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google AI Mode : Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Google के सर्च पेज पर बदलेगा AI का ठिकाना? कंपनी कर रही है एक्सपेरिमेंट
Claude Message Threads : बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
बार-बार एक ही बात बताने से मिलेगी छुट्टी! Claude AI में आया नया फीचर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
इस दिवाली घर लाएं नया मोबाइल, हर बजट के लिए फोन ऑफर
Excitel Diwali Offer : ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट
ब्रॉडबैंड यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, 3 महीने तक फ्री मिलेगा इंटरनेट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget