एक्सप्लोरर

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स

मोबाइल पर सिर्फ वीडियो देखने और चैटिंग करने का दौर तेजी से बदल रहा है. लोग कई तरह के ऐप्स का उपयोग करने लगे है. ऐसे में जानिए लोग अब किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड करना पसंद कर रहे हैं.

आज के दौर में स्मार्टफोन केवल एक साधारण फोन नहीं रह गया है, जिसका इस्तेमाल केवल कॉल या मैसेज तक ही सिमित हो. अब लोग मोबाइल ऐप्लिकेशन्स के जरिए रोज नई चीजे सीखते हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की लोगों की पसंद में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब लोगों का इंटरेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), शॉर्ट वीडियो और ज्योतिष ऐप्स की ओर बढ़ रहा है.

सेंसर टावर की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2025 के दौरान जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड में सालाना आधार पर 205 परसेंट की बढ़ोतरी हुई. वहीं, पढ़ाई और नौकरी से जुड़े ऐप्स के डाउनलोड में 39 परसेंट की ग्रोथ हुई. ये आंकड़े बताते हैं कि लोग अब मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ समय बिताने के लिए नहीं, बल्कि अपने काम आसान बनाने के लिए भी कर रहे हैं.

AI ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता

AI ऐप्स आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. इनकी मदद से लोग सवालों के जवाब जान सकते हैं, लेख लिख सकते हैं, पढ़ाई में मदद ले सकते हैं और कई तरह के काम कम समय में कर सकते हैं. चैटजीपीटी जैसे ऐप्स ने इस तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. भारत में 2025 के दौरान जनरेटिव AI ऐप्स के डाउनलोड में 205 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज होना इस बात का सबसे बड़ा संकेत है.

यह भी पढ़ें: 10 हजार तक के इन फोन में मिलेगी 5000mAh बैटरी! खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

एंटरटेंमेंट ऐप्स भी आगे

वीडियो देखने और एंटरटेंमेंट करने वाले ऐप्स की लोकप्रियता भी कम नहीं हुई है. खासकर छोटे एपिसोड वाली कहानियों और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स ने लोगों का ध्यान खींचा है. इन ऐप्स में छोटे एपिसोड के जरिए कहानी बताई जाती है, कम समय होने की वजह से लोगों को यह काफी पसंद आ रहे हैं. सेंसर टावर की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2025 के दौरान मीडिया और एंटरटेंमेंट ऐप्स के डाउनलोड में 20 परसेंट की बढ़ोचरी हुई है.

सोशल मीडिया ऐप्स में गिरावट

इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और दूसरे सोशल मीडिया ऐप्स आज भी लोगों की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा हैं. इनके जरिए लोग दोस्तों और परिवार से जुड़े रहते हैं और फोटो और वीडियो शेयर करते हैं. हालांकि 2025 के दौरान सोशल मीडिया ऐप्स के कुल डाउनलोड में 17 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है.

यह भी पढ़ें: PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस

 

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
Advertisement

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget