एक्सप्लोरर

एक SMS से लॉक करें अपना Aadhaar Card, हैकर्स नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए आपको अपनी निजी जानकारी का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है. ऐसे में आप अपने आधार कार्ड को सिर्फ एक एसएमएस से लॉक या अनलॉक कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

आजकल ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन और बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए आपको अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक से जुड़ी जानकारियों को बहुत सुरक्षा के साथ रखना चाहिए. आपकी कुछ जानकारी डालने के बाद आपका आधार कार्ड ऑनलाइन मिल जाता है. ऐसे में हैकर्स सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक में अकाउंट खुलवाने तक के लिए इसका इस्तेमाल कर लेते हैं. आधार कार्ड को भारत में सबसे अहम पहचान पत्र माना गया है जिसमें फिंगरप्रिंट और कई दूसरी संवेदनशील जानकारियां होती हैं. ऐसे में अगर आपका डेटा लीक हो जाता है, तो बड़ा नुकसान हो सकता है.

हालांकि Aadhaar Card की अहमियत को समझते हुए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को लॉक करने की सुविधा भी दी है यानी आप चाहें तो अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन तरीके से लॉक कर सकते हैं. इससे आपकी जानकारी या आधार कार्ड का कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

आज हम आपको आधार कार्ड को लॉक करने और अनलॉक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं. इस फीचर से आपका कीमती डेटा सुरक्षित रहेगा और आधार कार्ड के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाई जा सकेगी. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

ऐसे लॉक करें अपना आधार कार्ड

  • अपने आधार कार्ड को लॉक करने के लिए आपको GETOTP लिखकर ये SMS, 1947 नंबर पर भेजना होगा. अब आपके फोन पर एक ओटीपी नंबर आएगा.
  • ओटीपी आने के बाद आपको LOCKUID आधार नंबर लिखकर दोबारा 1947 पर मैसेज भेजना होगा. इसके बाद आपका आधार नंबर लॉक हो जाएगा.
  • अब आप जब अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल करना चाहें उसे अनलॉक कर सकते हैं. आधार नंबर को अनलॉक करने के लिए आपको अपने रजिस्टर नंबर से GETOTP आधार नंबर लिखकर ओटीपी लेना होगा.
  • इसके लिए भी आपको 1947 नंबर पर मैसेज करना होगा.
  • अब आपको 6 अंकों वाला ओटीपी मिलेगा और UNLOCKUID आधार नंबर और ओटीपी लिखने के बाद मैसेज भेजना होगा.
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा. आप इसे आसानी से कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इस फीचर की खास बात ये है कि आधार कार्ड या नंबर लॉक होने के बाद बिना वेरिफिकेशन के आपकी जानकारी का कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है. इससे आप भी अपने आधार को लॉक करके सुरक्षित बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान, Jio, Airtel और Vi दे रहे हैं ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
AI अब हर घंटे समझेगा मौसम का मिजाज, Google ने लॉन्च किया WeatherNext 3
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
नया AI फोन लिया? ये 10 फीचर्स करें ट्राई, आपका काम करेंगे आसान
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim
साइबर ठगी में फंसा पैसा? MRM Portal करेगा मदद, ऐसे करें Claim

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India फ्लाइट में कैसे फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Air India फ्लाइट में कैसे फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
Embed widget