एक्सप्लोरर

84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्रीपेड प्लान, Jio, Airtel और Vi दे रहे हैं ये ऑफर

अगर आप वोडाफोन, जियो और एयरटेल के 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेस्ट प्लान खरीदना चाहते हैं, जिससे आपको रोज-रोज मोबाइल रिचार्ज से छुट्टी मिल सके, तो कंपनी आपको कई शानदार प्लान ऑफर कर रही हैं. आइए जानते हैं इन प्लान में क्या खास है.

अगर आप मंथली रिचार्ज के झंझट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आप 84 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं. जियो, एयरटेल औ वोडाफोन आपको ऐसे कई शानदार प्रीपेड प्लान्स ऑफर कर रही हैं. आपको इन प्लान में रोज 2 जीबी तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी. आज हम आपको ऐसे 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं. आप अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से कोई भी डेटा प्लान ले सकते हैं. जानते हैं पूरी डिटेल. 

Jio के 84 दिनों वाले प्लान- आपको जियो के कई ऐसे प्लान मिल जाएंगे जिनमें 84 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी. आप कंपनी का 599 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. प्लान में डेली 2GB डेटा, जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग, अदर नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट और डेली 100 SMS की सुविधा मिल रही है. वहीं दूसरा 777 रुपये का प्लान है. जिसमें रोज 1.5GB + 5 GB डेटा मिलेगा. अन्य सुविधाएं 599 रुपये वाले प्लान के जैसी ही हैं. आप 555 रुपये में भी 84 दिन की वैधता वाला प्लान खरीद सकते हैं. इसमें आपको डेली 1.5GB डेटा मिलता है और 999 रुपये वाले प्लान में रोज 3GB मिलेगा. बाकी सुविधाएं सभी प्लान में एक जैसी हैं सिर्फ डेटा में बदलाव किया गया है.

Airtel के 84 दिनों वाल प्लान- एयरटेल का प्लान खरीदने वालों के लिए कंपनी 698 रुपये में 84 दिनों की वैधता वाला शानदार प्लान ऑफर कर रही है. इस प्लान में डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री हेलो ट्यून, रोज 100 SMS और कई सुविधाएं दी जा रही है. इसके अलावा एयरटेल का 598 रुपये का प्लान भी है. इसमें डेली 1GB डेटा और अन्य सुविधाएं मिलती है. आप चाहें तो कंपनी का 379 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भी ले सकते हैं. इसमें आपको कुल डेटा 6GB डेटा और 900 SMS मिलते हैं.

Vi के 84 दिनों वाले प्लान- अगर आप डेली ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आप कंपनी का 699 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. जिस प्लान में डेली 4GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और कई दूसरे बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं. आप वोडाफोन का 599 रुपये वाला प्लान भी ले सकते हैं इसमें रोज 1.5GB डेटा मिलेगा. वहीं कंपनी का 795 रुपये वाला प्लान भी खरीद सकते हैं. जिसमें रोज 2GB डेटा और बाकी दूसरी सभी सुविधाएं मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
कितने साल तक चलेगी फोन की बैटरी? Android और iPhone में ऐसे करें चेक
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget