एक्सप्लोरर

Threads के बढ़ते ट्रैफिक के बीच ट्विटर ने भी बनाया रिकॉर्ड, लिंडा याकारिनो ने किया खास ट्वीट

Twitter: ट्विटर के कंपटीटर ऐप, थ्रेड्स ने 100 मिलियन का यूजरबेस क्रॉस कर लिया है. महज 5 दिन में थ्रेड्स ने इतना बड़ा यूजरबेस हासिल कर नया रिकॉर्ड बनाया है.

Twitter vs Threads: मेटा ने 5 जुलाई को थ्रेड्स ऐप को लॉन्च किया था. महज 5 दिन के भीतर इस ऐप ने दुनियाभर में अपना परचम लहरा दिया है और अबतक 100 मिलियन से ज्यादा लोग ऐप को यूज कर चुके हैं. कहा जा रहा है कि मेटा का थ्रेड्स ट्विटर को टफ कम्पटीशन देने वाला है. एक तरफ जहां थ्रेड्स का ट्रैफिक लगातार बड़ा रहा है तो दूसरी तरफ ट्विटर ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, फरवरी के बाद से ट्विटर पर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स देखें गए हैं और ऐप का यूसेज सबसे ज्यादा रहा है. यानि दिनभर में ऐप का इस्तेमाल पूर्व की तुलना में सबसे ज्यादा किया गया है.`इस बात की जानकारी ट्विटर के सीईओ लिंडा याकारिनो ने ट्वीट कर शेयर की है. उन्होंने ट्वीट में मेटा के थ्रेड्स पर भी इन-डायरेक्टली निशाना साधा.

ट्वीट में लिखी ये बात 

लिंडा याकारिनो ने ट्वीट कर लिखा कि हम आपको धागे में लटका कर नहीं छोड़ना चाहते. ट्विटर ने पिछले कुछ समय के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है पिछले हफ्ते ऐप का यूसेज सबसे ज्यादा रहा है. उन्होंने लिखा कि ट्विटर सिर्फ एक ही है और ये बात आप भी जानते हैं और हमे भी पता है. लिंडा याकारिनो के इस ट्वीट पर एलन मस्क ने भी रिएक्ट किया. एलन मस्क ने लिखा कि आईओएस और एंड्रॉइड द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि फ़ोन स्क्रीनटाइम के प्रति दिन यूज में क्यूम्यलेटिव यूजर्स पर सेकंड को गेम करना आसान नहीं है. मस्क ने लिखा कि उन्हें लगता है कि कंपनी इस सप्ताह एक नया रिकॉर्ड बना सकती है.

थ्रेड्स निकला चैट जीपीटी से भी तेज

इस बीच थ्रेड्स के बढ़ते यूजरबेस पर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि चैट जीपीटी को पीछे छोड़ते हुए थ्रेड्स सबसे आगे निकल चुका है और महज 5 दिन में इसने 100 मिलियन का यूजरबेस हासिल कर लिया है. थ्रेड्स को लॉन्च करने के बाद लगातार इसके यूजर्स बढ़ रहे हैं और सभी लोग फिर चाहें वो मशहूर हस्तियां हों, राजनेता हों या जर्नलिस्ट, सभी इस ऐप से जुड़ रहे हैं. यूबीएस स्टडी के अनुसार, थ्रेड्स ऐप की 100 मिलियन यूजर्स तक की पहुंच ओपन एआई के स्वामित्व वाले चैटजीपीटी की तुलना में बहुत तेज थी. चैट जीपीटी ने 2 महीने का समय 100 मिलियन तक पहुंचने में लिया था जबकि थ्रेड्स ने महज 5 दिन में ये कर दिखाया है.

यह भी पढ़ें: Nothing Phone 2: आज शाम 8:30 बजे लॉन्च होगा ये फोन, कैमरा जीत लेगा दिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget