एक्सप्लोरर

क्या इस ऐप से आपने भी लिया है लोन... हो जाएं सावधान! साइबर दोस्त ने जारी की चेतावनी

अगर आप गलती से कभी किसी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो घर बैठे ही 1930 नंबर पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा www.cyebrcrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

जितनी तेजी से दुनिया आधुनिक हुई है, अपराध और अपराधियों ने भी उतनी ही तेजी से आधुनिकता को अपनाया है. आज हर इंसान के हाथ में मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा है, वह एक क्लिक से कुछ भी कर सकता है. लेकिन यही सुविधा कब उसे बड़ा चूना लगवा दे कुछ नहीं कहा जा सकता. हाल ही में आपने लोन देने वाले तमाम तरह के एप के बारे में खूब सुना होगा, इसके साथ ही इनके फ्रॉड के बारे में भी सुना होगा. साइबर दोस्त ने इसी को लेकर एक चेतावनी जारी की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप लार्ज टका लोन ऐप (Large Taka Loan App) का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं.

क्या है साइबर दोस्त की चेतावनी

आजकल देश भर में लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए स्मार्ट पुलिसिंग की जा रही है, इसके लिए बकायदा पुलिस विभाग का एक तबका जिसे साइबर दोस्त भी कहते हैं वह सक्रिय है. इसी साइबर दोस्त ने एक लोन एप के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी है, इसलिए लोगों को इसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. कू एप पर गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले साइबर दोस्त ने एक चेतावनी जारी करते हुए लिखा, "लार्ज टका नाम जैसे फर्जी लोन एप से सावधान रहें. यह गणपति फिन-लीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं. वित्तीय धोखाधड़ी के अलावा यह एप्स आपके पर्सनल डाटा को चुराकर इनका दुरुपयोग भी कर सकते हैं."

क्या इस ऐप से आपने भी लिया है लोन... हो जाएं सावधान! साइबर दोस्त ने जारी की चेतावनी

किस तरह पहचानें फर्जी एप्स को

आपके फोन में एक प्ले स्टोर नाम का एप होगा, जहां से आप तमाम तरह के एप्स अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं. प्ले स्टोर पर इस वक्त इस तरह के फर्जी एप का भंडार है. ऐसे में अगर आपने कोई गलत या फर्जी ऐप इंस्टॉल कर लिया तो यह आपका पर्सनल डाटा चुरा कर उसका दुरुपयोग कर सकते हैं. इस तरह के ऐप और वेबसाइट को पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि जैसे ही आप इन्हें अपने फोन में इंस्टॉल करेंगे तुरंत आपके सामने तमाम तरह के ऐड ब्लिंक होने लगेंगे, ऐसे में अगर आपने गलती से भी किसी पर क्लिक कर दिया तो आप को चूना लगना तय है.

ऑनलाइन फ्रॉड की तुरंत शिकायत दर्ज कराएं

अगर आप गलती से कभी किसी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो घबराने के बजाय तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं. इसके लिए आपको थाना जाने की भी जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ही 1930 नंबर पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं आप ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत www.cyebrcrime.gov.in पर दर्ज करा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वॉट्सएप पर ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें? जानिए पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर की निगरानी करने वाला कैमरा खुद न बन जाए खतरा! ऐसे रखें सुरक्षित
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई
घर बैठे ऑनलाइन मिल रहे थे विस्फोटक, सरकार ने 7 वेबसाइट पर की कार्रवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget