एक्सप्लोरर

Smartphone खरीदने से पहले इन बातों को जान लेंगे, तो फायदेमंद रहेगा

बाजार में इस समय तमाम 4G और 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं. आप अपने बजट के अनुसार इनमें से कोई स्मार्टफोन चुन सकते हैं.

नई दिल्लीः स्मार्टफोन आज के दौर में काफी जरूरी हो गया है. पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक इसका काफी इस्तेमाल होता है. बाजार में तमाम कंपनियों के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं जो बढ़िया फीचर्स के साथ कम कीमत में मिल रहे हैं. अगर आप इन दिनों स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ऐसी बातें जान लीजिए जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं. सही जानकारी के साथ अगर आप बाजार में जाएंगे ऑनलाइन खरीदारी करेंगे तो यह टिप्स काफी मददगार साबित होंगे.

प्रोसेसर और रैम हो बढ़िया

किसी भी स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस उसके प्रोसेसर और रैम पर निर्भर करती है. अगर आपके स्मार्टफोन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित प्रोसेसर और ज्यादा कैपेसिटी वाली रैम होगी तो वह फास्ट काम करेगा. साथ ही सभी लेटेस्ट ऐप को भी सपोर्ट करेगा. ऐसे में कोशिश करें कि दमदार प्रोसेसर वाला फोन ही खरीदें.

अच्छी क्वालिटी की हो डिस्प्ले

आज के दौर में ज्यादातर स्मार्टफोन बड़ी और फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ बाजार में उतारे जा रहे हैं. इसके अलावा कई कंपनियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर आधारित डिस्प्ले दे रही हैं. इसमें LCD, OLED, AMOLED शामिल हैं. यह डिस्प्ले कई एडवांस फीचर के साथ दी जाती हैं. स्मार्टफोन खरीदते वक्त डिस्प्ले के साइज पर भी ध्यान दें.

स्टोरेज हो ज्यादा 

वर्तमान में चल रहे अधिकतर स्मार्टफोन में 64GB से लेकर 128GB व 512GB स्टोरेज दिया जा रहा है. अगर आपके फोन में ज्यादा स्टोरेज होगा तो डाटा सेव करने की समस्या नहीं आएगी. इसके अलावा फोन की स्पीड भी अच्छी रहेगी.

दमदार हो बैटरी

अगर आपके फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है तो जाहिर सी बात है या आपके लिए प्लस प्वाइंट साबित होगा. आपको बार-बार चार्ज करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. इसके अलावा आप ज्यादा बैटरी कंज्यूम करने वाले ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे.

जबरदस्त कैमरा क्वालिटी हो

वर्तमान समय में लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कैमरे के तौर पर करते हैं. हर जगह सेल्फी लेते हुए देखे जा सकते हैं. इसके अलावा प्रोफेशनल लाइफ में भी स्मार्टफोन के कैमरे इस्तेमाल किए जा रहे हैं. ऐसे में फोन खरीदते वक्त कैमरे की क्वालिटी भी जरूर देख लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Electric Toothbrush में क्यों आती है तेज आवाज? ये है टेक्नोलॉजी
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
Jio का Mega Anniversary Offer, 3,599 रुपए प्लान में सालभर मिलेंगे इतने फायदे
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
GPT-6 vs Claude vs Gemini : Context Window से Price तक, जानें कौन-सा AI बेस्ट?
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!
2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget